{"_id":"6409beda55621bfe4d026617","slug":"holi-2023-how-to-remove-colour-after-playing-holi-rang-kaise-hatayein-2023-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: शरीर से नहीं छूट रहा होली का पक्का रंग तो इन चीजों की लें मदद","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2023: शरीर से नहीं छूट रहा होली का पक्का रंग तो इन चीजों की लें मदद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:28 PM IST
सार
कई तरह के रंगों में केमिकल भी होता है, अगर वो ज्यादा समय तक लगे रहे तो त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रंगों के जिद्दी दागों को हटा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होली
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Holi 2023: होली का त्योहार हर किसी को पसंद होता है। कोई भी होली के दिन खुद को रंगों में भीगने से रोक नहीं पाता। बुधवार को भी घरों में जमकर होली खेली गई। होली खेलने में जितना आनंद आता है, उतनी मुश्किल आती है उस रंग को छुड़ाने में। भले ही होली का त्योहार बीत गया हो, पर जिसने भी होली खेली है, उसके शरीर पर इसका असर रह गया है। दरअसल, आज भी लोग पक्के रंगों से होली खेलते हैं, जिसे शरीर से छुटाना काफी मुश्किल काम है।
होली का पक्का रंग नाखूनों में बस जाता है, जिसे निकालना तो नामुमकिन सा है। कई तरह के रंगों में केमिकल भी होता है, अगर वो ज्यादा समय तक लगे रहे तो त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रंगों के जिद्दी दागों को हटा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2 of 5
बनाएं पपीते का फेस मास्क
- फोटो : iStock
बनाएं पपीते का फेस मास्क
अगर आप होली का रंग छुड़ाते-छुड़ाते परेशान हो गए हैं तो पपीता इसमें आपकी मदद कर सकता है। पपीते का पेस्ट बनाकर इसमें मुल्तानी मिट्टी, बादाम का तेल और दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को त्वचा पर आराम से लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धोने से आपको फर्क पता लग जाएगा।
3 of 5
रंग छुटाने के लिए मददगार है संतरे का छिलका
- फोटो : Pixabay
रंग छुटाने के लिए मददगार है संतरे का छिलका
होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए संतरे का छिलका आपके काम आ सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले संतरे का छिलका, मसूर की दाल और बादाम को दूध में मिलाकर पीस लें। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और कुछ समय बाद धो दें। बस इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐसे कम करें खुलजी
- फोटो : iStock
ऐसे कम करें खुलजी
अगर रंगों की वजह से आपकी त्वचा में काफी खुजली की समस्या सामने आ रही है तो ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर स्किन पर लगाएं। इससे खुजली में कमी आएगी।
विज्ञापन
5 of 5
ऐसे करें नाखूनों को साफ
- फोटो : iStock
ऐसे करें नाखूनों को साफ
होली खेलने के बाद नाखून काफी रंगीन हो जाते हैं। इनको साफ करने के लिए नींबू के रस में दस मिनट के लिए अपने नाखूनों को डूबो दें। कुछ समय बाद इसका असर दिखने लगेगा। इसके अलावा आप ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाकर उंगलियों को गुनगुने पानी की कटोरी में डुबोएं। इसके बाद बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें। बस कुछ ही मिनटों में नाखूनों का रंग धीरे-धीरे आसानी से निकलने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।