फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाभि में तेल डालने के हैं कई फायदे, चेहरे पर आएगा निखार और पेट संबंधी हर समस्या होगी दूर

Tue, 07 Jan 2020 05:34 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 07 Jan 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
health benefits of oil in belly button
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मानव का शरीर एक जटिल संरचना है जिसका केंद्र बिंदु नाभि होता है। नाभि पेट पर बना एक ऐसा निशान है जो पैदा होने से पहले ही मां के गर्भ में बन जाता है। दरअसल इसी भाग से बच्चा अपनी मां की गर्भनाल से जुड़ा होता है जिसे जन्म होते ही डॉक्टर्स द्वारा बांधकर अलग कर दिया जाता है। अगर रात को सोने से पहले नाभि पर तेल लगाया जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपको नाभि में तेल डालने को लेकर कई ऐसी बात बताएंगे जिससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारेे में विस्तार से...

health benefits of oil in belly button
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों के लिए

रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों के तेल का प्रयोग आंखों के लिए बेहद लाभदायक है। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होती है। साथ ही आंखों की अन्य समस्याओं से भी निजात मिलती है।

health benefits of oil in belly button
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुंदरता के लिए

नाभि पर तेल लगाने से कई तरह के सौंदर्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से फटे हुए होठ नर्म और गुलाबी हो जाते हैं। नाभि में सरसो का तेल लगाने से चेहरे पर से पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। नीम के तेल को नाभि में लगाना से मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा त्वचा की रंगत में निखार लाने के लिए बादाम का तेल लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of oil in belly button
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पेट के लिए

नाभि में तेल लगाने से पेट का दर्द कम होता है। ऐसा करने से फूड पॉइजनिंग, अपच, जी मिचलाना और दस्त जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

विज्ञापन
health benefits of oil in belly button
period

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में भी नाभि पर तेल लगाने से राहत मिलती है। अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द हो तो रूई के फाहे में थोड़ी सी ब्रांडी लगाकर नाभि में लगाने से ये दर्द तुरंत दूर हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed