फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काले, घने और रेशमी बालों के लिए रामबाण है आपकी किचन में रखी यह चीज, इस तरह करें इस्तेमाल

Tue, 29 Jan 2019 12:03 AM IST
मोना नारंग रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 29 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ginger is beneficial fair hair growth dandruff and hair loss
hair colour
खूबसूरत, सुंदर और घने बाल कौन नहीं चाहता, लेकिन धूल और प्रदूषण के कारण हमारे बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं। कई बार किसी बीमारी के चलते बालों का गिरना लगा रहता है। पर इन गिरते बालों को आप कुछ हद तक रोक सकती हैं और इन्हें घना और सुंदर बना सकती हैं। हेयर एक्सपर्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन व डॉ. एस क्लीनिक के फाउंडर, डॉ. अरविंद पोसवाल बताते हैं कि अपने औषधीय गुणों के कारण अदरक का इस्तेमाल लंबे समय तक आयुर्वेद में किया गया है। अदरक बालों के विकास के लिए भी बहुत लाभदायक है। 
Trending Videos
Ginger is beneficial fair hair growth dandruff and hair loss
sweating from hair

बालों कोे झड़ने से रोकता है
एक ताजा अदरक की जड़ में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और बहुत सारे विटामिन्स होते हैं, जो आपके बालों को पोषण प्रदान करते हैं, मजबूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। अदरक के ये गुण आपके बालों को जरूरी आहार पहुंचाते हैं, जिससे आपके बालों को बढ़ने में मदद मिलती है।

Ginger is beneficial fair hair growth dandruff and hair loss
hair straightening

ड्राइनेस को करता है गुडबाय
ड्राइनेस के कारण बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं। अदरक, एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी काम करता है, जो आपके बालों में नमी प्रदान करता है और रूखेपन से बचाता है। अदरक में लिनोलेइक एसिड जैसे फैटी एसिड होते हैं, जो आपके बालों को पोषण देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ginger is beneficial fair hair growth dandruff and hair loss
ginger - फोटो : file photo
रक्त प्रवाह में सुधार
अदरक के सक्रिय तत्व, जिंजरोल, रक्त वाहिकाओं को आराम करने में मदद करता है, जिससे रक्त के परिसंचरण में सुधार होता है। यह बालों के रोमों को बेहतर पोषित करता है और तेजी से बालों का विकास करता है। अदरक में शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और बालों को झड़ने से रोकने में भी सहायक हैं।
विज्ञापन
Ginger is beneficial fair hair growth dandruff and hair loss
hair pack
ऐसे करें उपचार
अदरक को अपने ऑयल में मिलाएं: एक कटोरे में अदरक का पेस्ट और बालों में लगाने वाला कोई भी तेल अच्छे से मिला लें। अपने बालों को छोटे-छोटे भागों में बांट लें और अपनी उंगलियों का उपयोग करके इस तेल को बालों की जड़ों पर मालिश करना शुरू करें। इससे रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। कम से कम 30 मिनट के लिए अपने बालों पर तेल लगा छोड़ दें और फिर किसी सौम्य शैम्पू से अच्छे से धो लें।  तेल के कंडीशनिंग गुणों के साथ अदरक, आपके बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर उन्हें मजबूत बनाएगा।
अदरक की पेस्ट: बारीक की हुई अदरक को थोड़ी मात्रा में पानी के साथ तब तक फेंटें जब तक कि आपको एक अच्छा पेस्ट न मिल जाए। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। 45 मिनट से एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर अपने बालों को अच्छे से धो लें। अपने शक्तिशाली रोगाणुरोधी और पौष्टिक गुणों के कारण अदरक का पेस्ट, न केवल बालों को झड़ने से रोकेगा, बल्कि बालों के विकास में भी मदद करेगा। यह आपके बालों की देखभाल के लिए सबसे सरल और कुशल तरीकों में से एक है।
अदरक और लहसुन: अदरक व लहसुन को तब तक ब्लेंड करें, जब तक आपको एक स्मूद पेस्ट न मिल जाए। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाना शुरू करें। एक बार जब आपके सभी बाल कवर हो जाएं, तो इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर किसी सौम्य शैम्पू से धो लें। लहसुन में सल्फर होता है। यह रोमछिद्रों से बालों के विकास में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed