फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : चेहरे को बनाना है खूबसूरत तो इन तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल

Sun, 12 Mar 2023 12:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Mar 2023 12:22 PM IST
सार

ज हम आपको टमाटर के इस्तेमाल के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आपका चेहरा और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 

विज्ञापन
Beauty Tips simple way to use tomato for you glowing skin care
चेहरे को बनाना है खूबसूरत तो इन तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल - फोटो : सोशल मीडिया

Beauty Tips : आज कल जिस प्रकार से लोगों की लाइफस्टाइल बिगड़ी हुई है, उसका सीधा असर उनके शरीर पर पड़ता है। बाहर के उल्टे-सीधे खान-पान से लोगों के चेहरे और त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लरों में जाकर हजारों रुपये तक खर्च कर देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं। इन चीजों में टमाटर भी शामिल है।



दरअसल, टमाटर एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और लाइकोपीन आपकी त्वचा की रंगत निखारने का काम करते हैं। इसी के चलते आज हम आपको टमाटर के इस्तेमाल के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आपका चेहरा और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। इन तरीकों को आप अपने स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं। 

Beauty Tips simple way to use tomato for you glowing skin care
बना कर रखें टोमैटो आइस क्यूब - फोटो : Pixabay

बना कर रखें टोमैटो आइस क्यूब

टमाटर के आइस क्यूब बनाने के लिए आप टमाटर के रस को बर्फ की ट्रे में डालें और इसे जमा लें। रोजाना एक क्यूब को एक मुलायम कपड़े में लपेटकर उससे चेहरे पर मसाज करें। इससे आपकी त्वचा टाइट रहेगी और उसका ग्लो बरकरार रहेगा। 

Beauty Tips simple way to use tomato for you glowing skin care
चेहरे पर लगा सकते हैं टमाटर के टुकड़े

चेहरे पर लगा सकते हैं टमाटर के टुकड़े

अपनी स्किन को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप सरल तरीके से टमाटर का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो टमाटर को स्लाइस में काट कर इसे स्किन पर रगड़ें। 15-20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। बस आपको चेहरा ग्लो करने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips simple way to use tomato for you glowing skin care
टमाटर से बन सकता है स्लीप ब्यूटी पैक - फोटो : अमर उजाला

टमाटर से बन सकता है स्लीप ब्यूटी पैक

अगर आप दिन भर व्यस्त रहती हैं तो रात के समय टमाटर की मदद से स्लीप पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप आप एक कटोरी में थोड़ा सा टमाटर का रस लें।

अब इसमें एक कैप्सूल विटामिन ई और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब चेहरे को साफ करके ये पेस्ट लगा लें और रात भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह इसे धो लें। 

विज्ञापन
Beauty Tips simple way to use tomato for you glowing skin care
टमाटर से बना सकते हैं आई पैक - फोटो : Amar Ujala

टमाटर से बना सकते हैं आई पैक

टमाटर के इस्तेमाल से आप बेस्ट क्वालिटी का आई पैक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टमाटर की प्यूरी बना लें। अब इसमें आधा छोटा चम्मच बेसन, नींबू की कुछ बूंदे और चुटकी भर हल्दी मिला लें। अब इसे आंखों के नीचे लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि ये पेस्ट आपकी आंखों में ना जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed