{"_id":"5add7af54f1c1b57098b6171","slug":"4-side-effects-of-wearing-5-inch-high-heels","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संभल कर पहने हाई हील्स ये होते हैं 4 बड़े नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
संभल कर पहने हाई हील्स ये होते हैं 4 बड़े नुकसान
रूपायन डेस्क
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
बात चाहे वन पीस ड्रेस की हो या फिर साड़ी की ज्यादातर लड़कियां अपनी पर्सनालिटी को निखारने के लिए हाई हिल्स का सहारा लेती हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी पर्सनालिटी को निखारने वाली आपकी ये दोस्त आपकी सेहत की कितनी बड़ी दुश्मन है। पढ़ें पूरी खबर।
Trending Videos
अक्सर शोधकर्ताओं द्वारा यह बात सामने आई है कि हाई हील्स पहनने से महिलाओं को कितनी परेशानियां होती हैं,लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह स्पष्ट हुआ है कि अगर हील्स पांच इंच से ज्यादा हो, तो वह अप्राकृतिक रूप से आपके पोस्चर को बदल देती है, जो गर्भ धारण करने में बाधा डालता है।
पोस्चर में विरुपण शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे गर्भाशय और प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करता है। नई दिल्ली के इंदिरा आईवीएफ हॉस्पीटल की आईवीएफ एक्सपर्ट, डॉ. सारिका अग्रवाल कहती हैं कि युवावस्था में प्रवेश करते ही, युवा लड़कियों में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परिपक्वता विकसित होती है। लेकिन पैर की हड्डियां, पेल्विस, और रीढ़ की हड्डी पर्याप्त परिपक्व नहीं हो पाती, इसलिए हाई हील्स के जूते के प्रभाव से वे झुक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अर्चना एस अय्यानाथन के अनुसार, जो लड़किया रोज हाई हील्स पहनती हैं, उन्हें गर्भधारण करने में ज्यादा परेशानी आती है। इससे गर्भाशय को सहारा देने वाला लिगामेंट कमजोर हो जाता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है।