आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। मां बनने के बाद से ही फैंस आलिया भट्ट की एक झलक के लिए बेताब थे। आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा है 'कोजी।' तस्वीर को शेयर करने के साथ ही आलिया के कमेंट सेक्शन में बाढ आ गई है। फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
आलिया के मां बनने के बाद सामने आई तस्वीरें उनकी खूबसूरती को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं और ढेर सारे कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट की ये खूबसूरती वैसे तो नेचुरल है। लेकिन वो इसे मेंटेन करने के लिए ब्यूटी हैक्स का सहारा भी लेती हैं। तो चलिए जानें क्या है आलिया भट्ट के ब्यूटी हैक्स।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट अपने चेहरे को चमकदार और किसी भी तरह के दाग-धब्बों से दूर करने के लिए रोजाना मुल्तानी मिट्टी लगाती हैं। आलिया नेचुरल चीजों की मदद से चेहरे को ग्लोइंग बनाती हैं।
4 of 6
आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान
- फोटो : insta
एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि जब भी उनके पास समय होता है तो वो पपीते या फिर ऑरेंज पाउडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लेती हैं। इसके साथ ही आलिया अपने चेहरे को हमेशा अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करके रखती हैं। त्वचा को मॉइश्चराइज करना वो कभी नहीं भूलतीं फिर वो चाहे कितना ही क्यों ना व्यस्त हों।
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
आलिया भट्ट की चमकती त्वचा का राज कम मेकअप भी है। आलिया अक्सर बिना मेकअप के कैमरे में स्पॉट हो जाती हैं। इसलिए तो वो नेचुरल ब्यूटी हैं। आलिया भट्ट आंखों के नीचे होने वाली सूजन को दूर करने के लिए कोल्ड कंप्रेस तकनीक इस्तेमाल करती हैं। बर्फ की मदद से पफी आईज को दूर किया जा सकता है।