लड़कियों में हाई हील्स फुटवियर का अच्छा खासा क्रेज देखने को मिलता है। ये फुटवियर भी अलग-अलग तरह की खरीदती हैं। कैजुअल आउटिंग के लिए अलग तो शादी वाली पार्टी के लिए अलग। लेकिन हाई हील्स फुटवियर को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहीं तो पैसे के साथ सेहत के साथ भी समझौता कर लेगीं। आइए जानें किन बातों को याद रखने की है जरूरत।
कम पैसे खर्च करें
वैसे तो पैसे वालों के लिए खर्च की कोई सीमा नही हैं। हमारे बॉलीवुड स्टार्स फुटवियर के लिए लाखों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हटते। लेकिन हमारी सलाह है कि भले ही कितना भी खास फंक्शन क्यों न हो हाई हील्स फुटवियर पर जरूरत से ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने चाहिए।
जरूरी नहीं कि बड़े ब्रांड के फुटवियर आप के पैरों को आराम दें। सबसे पहले अपना कंफर्ट लेवल चेक कर लें। जिस हील में आप कंफर्टेबल महसूस करें। हमेशा ऐसे ही फुटवियर खरीदें। क्योंकि कई बार दिखने में खूबसूरत लगने वाली फुटवियर पैरों को आराम दें ये जरूरी नही है।
सबसे जरूरी बात जब भी किसी खास मौके जैसे शादी के लिए हाई हील्स खरीदने जा रही हों तो अपने ड्रेस की लंबाई नाप लें। नहीं तो आखिरी मौके पर आपको मुसीबत का सामना कर पड़ सकता है। कई बार लहंगे या गाउन की लंबाई सही होती है लेकिन हाई हील्स पहनने पर वो छोटी दिखने लगती है। जिसकी वजह से आखिरी मोमेंट पर आपको हील्स उतारकर रखनी पड़ जाती है। ऐसे में आपकी सारी खरीदारी धरी रह जाएगी और आपको उसी पुरानी फ्लैट चप्पल से काम चलाना पड़ जाएगा।
वहीं उसी हील्स को खरीदें जिसे आप आसानी से पहनकर चल सकें। फैशन के चक्कर में पेंसिल हील न खरीदें। नहीं तो किसी भी तरह के असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि मार्केट में बहुत सी हील्स की वैराइटी मिलती हैं जो आपको स्टाइल के साथ कंफर्ट भी देती हैं।