आलिया भट्ट इन दिनों अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना रही हैं। एक के बाद एक सफेद रंग की साड़ी के अलग-अलग शेड्स में उनका गॉर्जियस लुक नजर आया था। जिसे महिलाएं आसानी से कॉपी कर रही हैं। वहीं एक बार फिर आलिया के स्टनिंग लुक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है। बॉलीवुड की पार्टी में पहुंची आलिया का बोल्ड लुक नजर आया।
2 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
पार्टी में शरीक होने पहुंची आलिया के लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आलिया ने साझा की है। जिसमे वो फ्लोरल प्रिंट के मिनी ड्रेस में रेडी हैं। शार्ट ड्रेस के साथ ओवरसाइज जैकेट को पेयर किया गया है। जो कि काफी ट्रेंडी है इन दिनों। लाल रंग की मिनी बॉडीकॉन ड्रेस पर गुलाबी रंग के फ्लोरल प्रिंट बने है। वहीं प्रिंट इस ड्रेस के साथ पेयर ओवरसाइज ब्लेजर पर भी बने हैं।
3 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
बात करें ड्रेस की तो स्ट्रैपलेस डिजाइन की ये ड्रेस बस्टियर लुक में है। जिसकी बोल्ड प्लजिंग नेकलाइन आलिया के लुक को हॉट बनाने के लिए काफी दिख रही है। इसके साथ आलिया ने ओवरसाइज ब्लेजर को भी कैरी किया है। शार्ट लेंथ बॉडीकॉन ड्रेस में आलिया अपनी स्लिम फिगर के साथ ही टोंड लेग्स भी फ्लांट करती दिख रही हैं। जिसके साथ उन्होंने लाल रंग के प्वॉइंटेड पम्प्स पहन रखे है।
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया अपने लुक्स को बोल्ड रखने के लिए मिनिमम मेकअप कैरी करती हैं। वेवी सिंपल ओपन हेयर के साथ पिंक लिपस्टिक को मैच किया गया है। वहीं आंखो पर मिनिमम मेकअप के साथ बीमिंग हाइलाइटर ग्लिटरी लुक दे रहा है।
5 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
वैसे आलिया अपने फैशन सेंस से हमेशा फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। गंगूबाई के बाद फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के लिए आलिया ने फ्लोरल प्रिंट की साड़ी का चुनाव किया है। सब्यसाची के कलेक्शन से ली गई इस साड़ी में मोटिफ्स प्रिंट बने हैं। पीच कलर की साड़ी में आलिया का ट्रेडिशनल लुक गॉर्जियस नजर आ रहा है।