कियारा आडवाणी फिल्मों में एक्टिंग के जरिए फैंस की चहेती बन चुकी हैं। लेकिन बात जब फैशन सेंस की आती है तो कियारा इस मामले में बोल्ड लुक से परहेज नहीं करती। भले ही पर्दे पर फैंस उन्हें सलवार कुर्ते में पसंद करते है। लेकिन कैजुअल आउटिंग से लेकर फोटोशूट के लिए कियारा का ग्लैमरस लुक ही नजर आता हैं। इस बार भी कियारा का बोल्ड लुक देखने को मिला।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
पिछले दिनों कियारा आडवाणी ने फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। जिसमे उनका बोल्ड लुक देखने को मिला। कियारा ने इस मैगजीन के लिए न्यूड शेड का गाउन कैरी किया था। वहीं इस गाउन में डीप वी प्लजिंग नेकलाइन बनी थी। जिसके साथ ही स्लीवलेस डिजाइन और केप स्लीव ऐड की गई थी। वहीं इस गाउन को बोल्ड बना रहा था शियर फैब्रिक। दरअसल पैरों के पास से ये गाउन बिल्कुल पारदर्शी फैब्रिक में था।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
पूरे आउटफिट पर सितारों का झिलमिल वर्क किया गया था। वहीं बात करें मेकअप की तो ड्यूई बेस मेकअप के साथ ब्रॉन्ज ग्लिटरी चिक्स कियारा को गॉर्जियस लुक दे रहे थे। जबकि वेल डिफाइन आईब्रो के साथ आंखो के मेकअप के लिए काजल और लाइनर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं न्यूड शेड लिपस्टिक लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा के इस बोल्ड लुक को स्लीक चोटी की मदद से पूरा किया गया है। एक्सेसरीज में केवल ब्रेसलेट को मैच किया गया है। वहीं कियारा ने इस फोटोशूट की तस्वीर और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। जिसमे वो ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस को पहने पोज दे रही हैं।
5 of 5
कियारा आडवाणीौ
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें काम की तो कियारा की आखिरी फिल्म शेरशाह आई थी। जिसमे वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। वहीं जल्द ही उनकी फिल्म भूलभुलैया 2 आने वाली है। इसके साथ ही कियारा और दो फिल्मों में भी काम कर रही हैं।