निगाहें ठहर जाएंगी आपकी, इन तस्वीरों को देखकर। फैशन शो है ही इतना खास, जिसने भी देखा बस देखता रह गया, अब वजह भी जान लीजिए।
एक ओर कविता पाठ और दूसरी ओर उसी कविता पर रैंप पर वाक करतीं एसिड अटैक सर्वाइवर्स। मौका था चंडीगढ़ में आयोजित 'कदम एक पहल' कार्यक्रम का।
इस कार्यक्रम में एसिड अटैक पीड़िताओं ने नई जिंदगी की आस के साथ रैंप वॉक किया। बैंकग्राउंड में कविता पाठ चल रहा था, जो चंडीगढ़ की एक उभरती कवियत्री सौम्या जोशी ने रचा था।
रैंप वॉक के लिए एथनिक वस्त्रों का चयन किया गया था। दर्शकों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए गायक सनी डॉलर ने अपनी एक जोशपूर्ण परफॉमेंस दी। लखनऊ और आगरा की 5 एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने भाग लिया।
लखनऊ की फराह और कुंती, आगरा की रुकैया, जिन्हें मिसेज पंजाबन 2017 गुरलीन पुरी ने सम्मानित भी किया। आगरा की रुकैया ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, किसी लड़की के जीवन में यह एक अपूर्णीय क्षति है।