Who is Mandy Takhar: कौन है वो लड़की जिसके साथ हनी सिंह ने शेयर की फोटो, क्या है सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन?
Mandy T Kaushal with Honey Singh: पंजाबी सुपरस्टार हनी सिंह ने एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने नए गाने का ऐलान किया है। आखिर कौन हैं वो मोहतरमा, चलिए आपको बताते हैं।
कुछ समय पहले सिंगर हनी सिंह ने मैंडी से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। हनी सिंह ने मैंडी के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो उनसे 12 साल बाद मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'धरती पर अपनी सबसे पसंदीदा इंसान मैंडी से 12 साल बाद मुलाकात हुई!! हमने साथ में हंसी, खाना खाया, और रोए भी। इतने वर्षों बाद मिलकर दिल भर आया!! भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे, एंजल।
पंजाबी सिनेमा की चमकती हुई अदाकारा मैंडी ठक्कर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनका यो यो हनी सिंह के साथ आने वाला म्यूजिक वीडियो 'वन थाउजैंड माइल्स', जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैंडी ठक्कर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कब कदम रखा, उन्होंने किन-किन सितारों के साथ काम किया और उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है? आइए जानते हैं मैंडी के फिल्मी सफर और उनकी निजी जिंदगी के बारे में।
फिल्मी करियर की शुरुआत
मैंडी ठक्कर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में पंजाबी फिल्म 'एकम-सन ऑफ सोएल' से की थी, जिसमें उनके हीरो थे पंजाबी सुपरस्टार बब्बू मान। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला और मैंडी ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हिट फिल्मों की रानी
मैंडी ठक्कर ने अब तक कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 'सरदार जी', 'मिर्जा- द अनटॉल्ड स्टोरी', 'तू मेरा बाई, मैं तेरा बाई', 'अरदास' और 'रब दा रेडियो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनका अभिनय खूब सराहा गया। दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जोड़ी को खासा पसंद किया गया, खासकर 'सरदार' में।