बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर शिखर पहाड़िया करे साथ नजर आती हैं, हालांकि इन दिनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब जान्हवी ने दो सालों तक किसी को डेट न करने का फैसला किया था।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया, जो अक्सर एक साथ कई जगहों पर एक साथ देखें जा चुके हैं। दोनों सार्वजनिक रूप से मंदिर जाने से लेकर हाई-प्रोफाइल इवेंट में शामिल होने तक की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब जाह्नवी ने अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा था कि वह किसी को भी दो सालों तक डेट नहीं करेंगी।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा था, "मैंने अकेले रहने की कसम खाई है..." उन्होंने .ह भी कहा था कि उनका इरादा कम से कम अगले दो साल तक सिंगल रहने का है। आगो जान्हवी ने खुलकर जवाब दिया कि उन्हें लगता है कि "कोई भी मेरी कंपनी का हकदार नहीं है।" वहीं जान्हवी और शिखर को कई मौकों पर एक साथ देखा जा तुका है। हालांकि दोनों की ओर से उनके रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
काम की बात करें, जान्हवी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म देवरा: भाग 1 की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ अभिनय कर रही हैं। कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म देवरा का धाकेदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया, जिसमें जान्हवी के अलावा जूनियर एनटीआर और सैफ का धांसू अंदाज देखकर प्रशंसक खुश हो गए।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
देवरा के अलावा, जान्हवी वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नाम की एक रोमांटिक-कॉमेडी पर काम कर रही हैं, जिसमें अक्षय ओबेरॉय, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ शामिल हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।
Yash: यश दिसंबर में शुरू करेंगे रणबीर कपूर की रामायण की शूटिंग? सनी देओल 2025 में होंगे शामिल