{"_id":"6762726b9ded99eb7a0b7b86","slug":"the-roshans-release-date-announced-hrithik-roshan-rakesh-roshan-rajesh-roshan-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Roshans: 'द रोशंस' की रिलीज की तारीख का हुआ एलान, इस दिन से दिखेगी तीन पीढ़ियों की विरासत","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
The Roshans: 'द रोशंस' की रिलीज की तारीख का हुआ एलान, इस दिन से दिखेगी तीन पीढ़ियों की विरासत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:32 PM IST
सार
The Roshans: ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन की बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन जल्द ही एक बेहद खास प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' की घोषणा की गई थी, जो रोशन परिवार की फिल्म इंडस्ट्री में कई पीढ़ियों की विरासत को दर्शाएगी। अब एक नए पोस्टर के साथ इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
द रोशंस की रिलीज डेट का हुआ एलान
18 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द रोशंस' का नया पोस्टर शेयर किया गया। इस पोस्टर में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन एक साथ बैठे हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे दिवंगत रोशन लाल नागरथ की तस्वीर है। पोस्ट के कैप्शन में डॉक्यूमेंट्री सीरीज से क्या उम्मीद की जा सकती है, यह बताया गया है और रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "लाइट्स, कैमरा, फैमिली! संगीत, फिल्मों और एक ऐसे रिश्ते के माध्यम से द रोशंस की दुनिया में डूब जाइए जो विरासत को परिभाषित करता है। देखिए द रोशंस, 17 जनवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द रोशंस
- फोटो : इंस्टाग्राम- नेटफ्लिक्स
फैंस ने जताई खुशी
पोस्ट पर फैंस की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही थी। एक व्यक्ति ने लिखा, "बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं! काउंटडाउन शुरू हो चुका है," जबकि दूसरे ने लिखा, "‘द रोशन्स’ की विरासत देखने के लिए एक्साइटेड हूं।" एक और कमेंट में लिखा गया, "भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महान लोगों पर प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री देखने का इंतजार है। 17 जनवरी - तारीख सेव कर ली।" कई अन्य फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
'द रोशंस' का निर्देशन शशी रंजन ने किया है। सूत्रों के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में बॉलीवुड के कई सितारों के इंटरव्यू भी होंगे, जिन्होंने रोशन परिवार के साथ काम किया है। राकेश रोशन ने इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान का 'द रोशंस' में योगदान के लिए धन्यवाद किया था।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।