फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ulajh Box Office Day 8: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Movie latest Collection

Ulajh Box Office Day 8: हफ्ते भर में ही उखड़ गई 'उलझ' की सांस, आठवें दिन सिर्फ इतना कमा पाई जान्हवी की फिल्म

Fri, 09 Aug 2024 09:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Aug 2024 09:07 PM IST
सार

सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन से ही यह सुस्त चाल चल रही है और अब इसकी हालत पूरी तरह पस्त है।

विज्ञापन
Ulajh Box Office Day 8: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Movie latest Collection
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'उलझ' की रिलीज को आज आठ दिन पूरे हो गए हैं। हफ्तेभर में ही फिल्म की हालत इतनी बुरी हो गई है कि इसे दर्शक नसीब नहीं हो रहे, जल्द ही यह टिकट खिड़की से आउट होने की कगार पर है। फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' से है। हालांकि, वह फिल्म भी बेकार ही साबित हुई है, ऐसे में उस फिल्म से टकराव की चुनौती भी 'उलझ' के सामने नहीं रही। लेकिन, बावजूद इसके 'उलझ' का बॉक्स ऑफिस पर हाल सुलझ नहीं सका।

विज्ञापन

Ulajh Box Office Day 8: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Movie latest Collection
'उलझ' - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

ओपनिंग डे से ही सुस्त रही चाल
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन हल्की सी बढ़त के साथ फिल्म ने सिर्फ 1.75  करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन कमाई थोड़ी और बढ़ी और कलेक्शन रहा दो करोड़ रुपये। मगर, चौथे दिन पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म ऐसी बुरी तरह लड़खड़ाई की इसकी लागत निकलनी मुश्किल हो गई है।
Samantha Ruth Prabhu: 'सिटाडेल हनी बनी' के अलावा बंगाराम में भी दिखेगा जलवा, एक्शन-रोमांस करती दिखेंगी सामंथा

विज्ञापन
विज्ञापन

Ulajh Box Office Day 8: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Movie latest Collection
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

आठ ही दिन में उखड़ीं सांसें
इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। और हफ्तेभर में भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है। फर्स्ट मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पांचवे दिन भी यही कलेक्शन बरकरार रहा। लेकिन, छठे दिन कलेक्शन लुढ़कर 55 लाख रुपये पर पहुंच गया। फिर कल गुरुवार को यानी सातवें दिन इस फिल्म ने महज 45 लाख रुपये कमाए। 
Suriya 44: 'सूर्या 44' के सेट पर घायल हुए सूर्या, फिल्म के निर्माता राजशेखर पांडियन ने साझा किया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

Ulajh Box Office Day 8: Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Movie latest Collection
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

डिजास्टर साबित हुई है जान्हवी की फिल्म
पहले सप्ताह फिल्म 'उलझ' ने कुल 7.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आज आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 21 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.41 करोड़ रुपये हो गया है। अब आने वाला सप्ताह फिल्म के लिए और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसे में यह उम्मीद करना बेकार है कि इसकी हालत में सुधार होगा। जान्हवी कपूर की यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई है।
ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की कहानी पर काम कर रहीं जोया? फरहान अख्तर ने दिया फिल्म के सीक्वल पर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed