फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉम क्रूज: इस खास पुरस्कार से सम्मानित होंगे अभिनेता, जानें क्या है उनकी जिंदगी से जुड़ा '33' का अजीब संयोग

Mon, 26 Oct 2026 09:03 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 09:03 AM IST
सार

  • हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज इस समय चर्चा में बने हुए हैं।
  • अभिनेता को अप्रैल 2027 में अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  • ऐसे में आइए जानते हैं टॉम क्रूज की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन
Tom Cruise Will Be Honored With American Film Institute Life Achievement Award Know His Interesting Facts
टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला
उम्र के आंकड़े हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के हौसले के आगे फीके लगने लगते हैं। 64 की आयु में दुनियाभर में सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस और लुक्स के दीवानों की फौज खड़ी है। जापान में तो हर साल अक्तूबर में आधिकारिक तौर पर 'टॉम क्रूज डे' मनाया जाता है।


मार्च, 1996 जगह थी अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता मोनिका की एक सड़क। एक तेज रफ्तार कार ने ब्राजील की उभरती अभिनेत्री हेलोइसा विन्हास को टक्कर मार दी। वह लहूलुहान तड़प रही थी। आसपास मदद के लिए भी कोई नहीं था। तभी एक कार आकर रुकी और उसमें से उतरा शख्स मदद के लिए दौड़ा। उसने एंबुलेंस बुलाई और साथ-साथ अस्पताल तक भी गया। 

अभिनेत्री के पैर भी कई जगह से टूट चुके थे। सर्जरी का खर्च इतना ज्यादा था कि उसके लिए उसे चुकाना लगभग नामुमकिन था। तभी उसी अनजान युवा ने चुपचाप काउंटर पर जाकर अपने क्रेडिट कार्ड से इलाज के करीब 7,000 डॉलर का भुगतान कर दिया, जो उस दौर के हिसाब से एक बड़ी रकम थी। कुछ महीने बाद हेलोइसा को फूलों के गुलदस्ते के साथ एक बधाई संदेश मिला। भेजने वाले का नाम जानकर वह हैरान रह गईं। वह शख्स कोई और नहीं, उनका वही अनजान मददगार और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज थे। 

खास बात यह थी कि क्रूज ने इस नेक काम का प्रचार नहीं किया। उनकी दरियादिली के ऐसे ही कई किस्से हैं। 'टॉप गन' से लेकर 'मिशन: इम्पॉसिबल' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने अभिनय से दुनिया को रोमांचित करने वाले टॉम क्रूज फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें हॉलीवुड में कामयाबी के नए कीर्तिमान गढ़ने के लिए अप्रैल 2027 में अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos
Tom Cruise Will Be Honored With American Film Institute Life Achievement Award Know His Interesting Facts
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
'33' का अजीब संयोग
टॉम क्रूज का जन्म तीन जुलाई, 1962 को अमेरिका के सिरैक्यूज शहर में हुआ था। बचपन में परिवार के बार-बार एक जगह से दूसरी जगह जाने के कारण टॉम क्रूज को 14 साल की उम्र तक करीब 15 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ना पड़ा। स्कूल के नाटक में अभिनय करने के बाद उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया और 18 साल की उम्र में न्यूयॉर्क चले गए। फिल्म रिस्की बिजनेस (1983) से उन्हें पहचान मिली और टॉप गन (1986) ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया। तीन बार शादी के बंधन में बंधे टॉम क्रूज की तीनों शादियां तलाक के साथ खत्म हुईं। खास बात यह है कि उनकी तीनों पूर्व पत्नियों की उम्र तलाक के समय करीब 33 साल थी।
Tom Cruise Will Be Honored With American Film Institute Life Achievement Award Know His Interesting Facts
टॉम क्रूज - फोटो : फेसबुक
कौनसा था टॉम क्रूज पहला स्टंट?
करीब चार साल की उम्र में टॉम क्रूज ने घर की छत से चादर को पैराशूट की तरह पकड़कर छलांग लगा दी थी। इससे उन्हें काफी चोट भी लगी थी। करीब 14 साल की उम्र में उन्होंने पादरी बनने का सोचा और फ्रांसिस्कन सेमिनरी नाम के धार्मिक संस्थान में दाखिला लिया, लेकिन एक साल बाद ही वहां से लौट आए। यही नहीं स्कूल के दिनों में वह पेशेवर पहलवान बनना चाहते थे, लेकिन घुटने में चोट लगने के कारण उनका यह सपना पूरा न हो सका। एक दिलचस्प बात यह भी है कि 1992 में आई डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म अलादीन के मुख्य किरदार का चेहरा बनाने के लिए टॉम क्रूज के लुक से प्रेरणा ली गई थी। अलादीन की मुस्कान और चेहरे की बनावट में टॉम की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise Will Be Honored With American Film Institute Life Achievement Award Know His Interesting Facts
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
टॉम क्रूज का अनोखा रिकॉर्ड
1988 में टॉम क्रूज ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उनकी फिल्म रेन मैन को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि कॉकटेल को रैजी अवॉर्ड्स में सबसे खराब फिल्म चुना गया। उनके नाम उत्तरी अमेरिका में लगातार 10 करोड़ डॉलर से अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लंबी शृंखला का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। 2004 की फिल्म कोलैटरल के लिए उन्होंने लॉस एंजिलिस में एक दिन फेडएक्स डिलीवरी मैन बनकर पैकेट बांटे, लेकिन भीड़ में किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। मिशन: इम्पॉसिबल की शूटिंग के दौरान उन्होंने दुबई की 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा इमारत पर खतरनाक स्टंट किया। इस स्टंट के लिए उन्होंने काफी तैयारी की और ऊंचाई पर लटककर शूटिंग की। फिल्म आइज वाइड शट (1999) की शूटिंग 400 से ज्यादा दिनों तक चली और इसके एक सीन के 95 री-टेक लिए गए थे।
विज्ञापन
Tom Cruise Will Be Honored With American Film Institute Life Achievement Award Know His Interesting Facts
टॉम क्रूज - फोटो : फेसबुक
खुद का लड़ाकू विमान
टॉम क्रूज को विमान उड़ाने का शौक है। उनके पास 1994 से ही कमर्शियल पायलट का लाइसेंस है। टॉप गन: मेवरिक और मिशन: इम्पॉसिबल जैसी फिल्मों में उन्होंने खुद जेट विमान और हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं। उनके पास पी-51 मस्टैंग नाम का एक पुराना लड़ाकू विमान भी है। जापान में भी टॉम की इतनी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है कि वहां हर साल अक्तूबर में आधिकारिक तौर पर 'टॉम क्रूज डे' मनाया जाता है। इसकी वजह यह है कि टॉम ने हॉलीवुड के दूसरे सितारों के मुकाबले जापान के सबसे ज्यादा दौरे किए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed