साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता जयम रवि के तलाक की अफवाहें सामने आ रही हैं। वह बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं। अभिनेता ने 2009 में आरती रवि से शादी की थी। वे अपने निजी जीवन के बारे में कम ही बात करते हैं। मगर दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब कुछ रिपोर्टों में इस बात का दावा किया है कि आरती ने जयम के साथ अपनी तस्वीरें हटा दी हैं।
Jayam Ravi: आरती से तलाक लेने जा रहे हैं जयम रवि? पत्नी ने सोशल मीडिया से अभिनेता के साथ हटाई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:46 AM IST
सार
आरती रवि के सोशल मीडिया से तस्वीरें हटाने के बाद दोनों की तलाक की अफवाहों को हवा मिल गई है। कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आरती रवि के इंस्टाग्राम पर अब सिर्फ उनकी तस्वीरें ही दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन