साउथ इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की भरमार है। कुछ अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और अभिनय के अलावा अपनी दबंगई के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन वह विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करती नजर आती हैं। हालांकि, कई बार वह अपने ही दिए बयानों को लेकर काफी हद तक फंस भी जाती हैं। आज के इस लेख में हम आपको साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है और फैंस भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का सपोर्ट करने से पीछे नहीं हटते हैं।
South: अभिनय ही नहीं बेबाकी में भी अव्वल हैं ये साउथ अभिनेत्रियां, एक को तो दिया गया कंट्रोवर्सी क्वीन का टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई पल्लवी
साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतती रहती हैं। साई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से काफी कनेक्ट भी रहती हैं। आपको बता दें कि साई ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर अपने विचार साझा किए थे और कश्मीरी पंडितों को लेकर दिए गए अपने बयान से काफी सुर्खियों में भी आई थीं। हालांकि, बाद में अभिनेत्री के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था।
Shobana: शोभना ने दिखाया इंसानियत का नया रूप, 41 हजार रुपये की चोरी के बाद भी मेड को माफ कर वापस ली शिकायत
नयनतारा
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि नयनतारा ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें आज तक फिल्म गजनी करने का पछतावा है और वह इस फिल्म को अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप भी मानती हैं।
Dream Girl 2: 'हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक', ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार प्रोमो हुआ जारी
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। सिटाडेल वेब सीरीज में अभिनेत्री की एक्टिंग को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस वेब सीरीज में वह वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। आपको बता दें कि एक बार सामंथा ने महेश बाबू की फिल्म ‘नेनोक्काडिन’ का पोस्टर उठाकर पटक दिया था। यहीं नहीं, अभिनेत्री ने ट्विटर पर भी फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। आज तापसी किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि तापसी अपनी खूबसूरती के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। अपने बयानों को लेकर अभिनेत्री अक्सर ट्रोल्स का भी शिकार हो जाती हैं। हालांकि, तापसी को कंट्रोवर्सी क्वीन का टैग भी मिल चुका है।