बिग बॉस सीजन 11 के पहले वीकेंड में जो तमाशा हुआ वो इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। सलमान ने इस बार एक नहीं दो-दो लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। एक जुबैर खान और दूसरे प्रियांक। प्रियांक को आकाश पर हाथ उठाने की वजह से निकाला गया तो जुबैर खान को जनता ने बाहर कर दिया।
VIDEO: जुबैर खान ने खोल दिए बिग बॉस के सीक्रेट, कहा- 'सलमान की वजह से की सुसाइड की कोशिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड के वार में सलमान ने जुबैर की जमकर क्लास ली। जुबैर ने घर में लड़कियों की काफी बेइज्जती की थी। इस वजह से सलमान ने जुबैर से कहा, 'तुझे लड़कियों से बात करने की तमीज नहीं है। ये सब सिखाएगा अपने बच्चों को।' इतना ही नहीं सलमान ने जुबैर को 'नल्ले डॉन' कहा था।
पढ़ें- Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने घर में किया पहले प्यार का खुलासा, अब क्यों मोहब्बत से डरती हैं?
इतना ही सलमान ने जुबैर की क्लास लगाते हुए कहा था कि तुझे मैंने कुत्ता ना बना दिया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं। ये सब बातें जुबैर को इतनी बुरी लगीं कि उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसी के साथ वो घर से एलिमिनेट भी हो गए।
तिलमिलाए जुबैर घर से बाहर आए तो उन्होंने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर कर दी। इतना ही नहीं जुबैर ने बताया कि सलमान ने उन्हें इतना जलील किया किया उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की। इसीलिए उनकी तबीयत खराब हो गई। जुबैर की बहन ने भी बिग बॉस को लेकर कई खुलासे किए।
जुबैर की बहन ने कहा कि बिग बॉस के घर में दिन में दो बार लड़ाई करने और दिन में दो बार गाली देने को कहा जाता था। घर में पांच लाइनें दी जाती थीं जो कंटेस्टेंट को बोलनी होती थी और कहा जाता था कि ये लड़ाई और गाली का पार्ट हटा दिया जाएगा। लेकिन कलर्स चैनल ने खुद निगेटिव प्रोफाइल दिखाया।