टीवी क्वीन एकता कपूर और उनके सुपरहिट सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की लीड कास्ट-दिव्यांका त्रिपाठी, अनीता हसनंनदानी, करण पटेल और अली गोनी- इन दिनों लंदन में शो की शूटिंग कर रही है। मगर इन टीवी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वे काम के साथ साथ खूब मौज-मस्ती भी कर रहे हैं।
लंदन में मौज कर रहे हैं 'ये हैं मोहब्बतें' के एक्टर्स, सामने आईं तस्वीरें
टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी काम के साथ-साथ अपने पति विवेक दहिया के साथ भी वक्त बिता रही हैं। विवेक दहिया भी इसी सीरियल में पहले नजर आते थे। हालांकि, कहानी के नए ट्रैक में उनका किरदार नहीं जोड़ा गया है।
अनीता हसनंनदानी के साथ अपनी यह तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रोड्यूजर एकता कपूर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि कुछ दोस्त और लोग एक्सपायरी डेट के साथ नहीं आते।' सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में अनीता 'शगुन अरोड़ा' का किरदार निभा रही हैं।
टीम के लीड एक्टर्स दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता), करण पटेल (रमन), अनीता हसनंदानी (शगुन) और कृष्णा मुखर्जी (आलिया) की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने शो के नए ट्रैक के लिए फोटोशूट करवाया है।
शो में रोमी भल्ला का किरदार निभा रहे अली गोनी ने बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों के बीच अपना फोटोशूट करवा रहे हैं और उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर रहे हैं।
A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni) on