फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, क्यों कॉमेडियन भारती सिंह को पोस्टपोन करना पड़ा हनीमून

Sat, 25 Nov 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 25 Nov 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Why comedian bharti singh had to postpone honeymoon
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa

शादी की जगह एक महीने लंबे हनीमून की खबरों को लेकर चर्चा में आईं स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर भारती सिंह को अचानक हनीमून पोस्टपोन करना पड़ा। ये आपको सबसे पहले सिर्फ अमर उजाला डॉट कॉम बता रहा है। जानिए, भारती ऐसा क्यों कर रही हैं...

Why comedian bharti singh had to postpone honeymoon
Bharti Singh

जानकारी के मुताबिक, भारती सिंह निकेलोडियन किड्स च्वाइस अवॉर्ड 2017 को होस्ट करेंगी, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शादी के बाद यह उनकी पहली परफॉर्मेंस होगी, ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अवॉर्ड शो की होस्टिंग की वजह से उन्हें अपनी हनीमून की तारीखें बदलनी पड़ेगी। बता दें इस अवॉर्ड शो में उनके साथ रित्विक धनजानी भी होंगे।

पढ़ें: कॉमेडियन भारती ने ब्वॉयफ्रेंड को कंधों पर बैठाया और बोलीं-'दूल्हा हम ले जाएंगे'

Why comedian bharti singh had to postpone honeymoon
भारती सिंह

इस मौके पर भारती सिंह ने कहा कि बच्चों के अवॉर्ड शो को होस्ट करने के लिए वो काफी एक्साइटेड हैं साथ ही नर्वस भी हैं। बच्चों के कार्यक्रम में ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है कि उन्हें कौन सी बात हंसाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why comedian bharti singh had to postpone honeymoon
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa

भारती और हर्ष ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है। दोनों 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले भारती सिंह की शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। मुंबई में दोस्तों को भारती सिंह ने बैचलरेट पार्टी भी दी। इसमें कई सहकलाकार मौजूद हुए।

विज्ञापन
Why comedian bharti singh had to postpone honeymoon
भारती सिंह

एक्ट्रेस भारती सिंह शादी से जुड़ी हर खास बात फैन्स से सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उन्होंने अपने वेडिंग लहंगे की भी एक फोटो पोस्ट की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी का कार्ड और प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो भी शेयर किया है। भारती ने अपने इस दिन को खास बनाने के लिए अपना 10 किलो वजन भी कम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed