फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में वहीदा रहमान का अमिताभ पर बड़ा खुलासा, जड़ दिया था चांटा

Sat, 30 Mar 2019 07:11 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 30 Mar 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
waheeda rehman slapped amitabh bachchan
वहीदा रहमान - फोटो : Youtube

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पुराने जमाने की खूबसूरत और सफल अभिनेत्री वहीदा रहमान नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके अलावा अभिनेत्री आशा पारेख और हेलन भी नजर आएंगी। इस दौरान वह हिंदी सिनेमा में बिताए अपने खूबसूरत पलों के अनुभव भी शेयर करेंगी। इन अभिनेत्रियों के पास कुछ ऐसे भी राज होंगे जिन्हें खोलने पर दर्शकों को हैरानी भी होगी। ऐसे में आने वाले इस शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

waheeda rehman slapped amitabh bachchan
कपिल शर्मा शो - फोटो : Youtube

पहले आपको बता दें कि वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन तीनों ही अभिनेत्रियां बेहद अच्छी दोस्त हैं और इन्हें किसी बड़े बॉलीवुड इवेंट में एक साथ देखा जाता है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस बार कपिल के शो सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब बात करें वहीदा रहमान के उस खुलासे की तो बता दें कि उन्होंने शो में बताया कि फिल्म रेशमा और शेरा की शूटिंग के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ मार जड़ दिया था। 



 

waheeda rehman slapped amitabh bachchan
कपिल शर्मा शो - फोटो : Youtube

इस दौरान इन तीनों अभिनेत्रियों ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता था और फिल्म हिट होना उनके लिए क्या महत्व रखता था। इस दौरान शो के कलाकार भी अपना अलग माहौल बनाते नजर आएंगे। बता दें कि शो के पहले एपिसोड में सलमान खान अपने दोनों भाई अरबाज-सुहैल और पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे। इस दौरान इस खान फैमिली ने एक-दूसरे को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किये थे।  


विज्ञापन
विज्ञापन
waheeda rehman slapped amitabh bachchan
kapil sharma show - फोटो : instagram

बता दें कि कपिल शर्मा के शो में जब से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आ रहे हैं उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन इस सप्ताह इसे फायदा मिला। गौरतलब है कि बीते महीने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया था। 

विज्ञापन
waheeda rehman slapped amitabh bachchan
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

इसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें सुनने को मिलने लगी थी कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। खुद सिद्धू और कपिल शर्मा ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि अभी 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed