{"_id":"59df55b64f1c1b6a678b5873","slug":"tv-show-beyhadh-completes-one-year-jennifer-winget-writes-emotional-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बेहद' के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं जेनिफर विंगेट, लिख डाली दिल की बात, सेट पर भी हुई पार्टी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बेहद' के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं जेनिफर विंगेट, लिख डाली दिल की बात, सेट पर भी हुई पार्टी
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 12 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Winget
टीवी का मशहूर शो 'बेहद' ने हाल ही में एक साल पूरे किये हैं। धारावाहिक की पूरी स्टार कास्ट जेनिफर विंगेट (माया), कुशल टंडन (अर्जुन), अनेरी विजानी (सांझ), विभा भगत (सुमन), कविता घई (जाह्नवी) ने एक साथ इसका जश्न मनाया।
Trending Videos
Jennifer Winget
इस मौके पर जेनिफर विंगेट काफी भावुक हो गईं और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख कर लोगों से अपने दिल की बात शेयर की।
A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on
Jennifer Winget
'बेहद' पहला टीवी सीरियल है जिसमें जेनिफर विंगेट ने निगेटिव किरदार निभाया है। लोगों ने उन्हें इस रूप में भी इतना पसंद किया कि 'माया' का किरदार उनके करियर का बेंचमार्क बन गया।
पढ़ें: 'बेहद' के सेट पर हादसा, बाल-बाल बचे 'अर्जुन' और 'सांझ'
पढ़ें: 'बेहद' के सेट पर हादसा, बाल-बाल बचे 'अर्जुन' और 'सांझ'
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी टीवी का शो-बेहद
- फोटो : Instagram
सोनी टीवी पर आने वाले धारावाहिक 'बेहद' की कहानी तीन किरदार- माया, अर्जुन और सांझ के आस-पास बुनी गई है। हद से ज्यादा प्यार कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इस कहानी के जरिये यही संदेश देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Jennifer Winget
'बेहद' के सेट पर शो की स्टार कास्ट और क्रू ने केक काटा और एक साल पूरे होने का जश्न मनाया।