फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर की मौत, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

Mon, 05 Mar 2018 09:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
tv serial ishqbaaz supervising producer sanjay bairaingi committed suicide in mumbai

ग्लैमर इंडस्ट्री में इन दिनों शोक का माहौल बना हुआ है। पहले बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई और अब टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर संजय बैरंगी की मौत की खबर सामने आई है। खबर है कि मलाड वेस्ट के जनकल्याण नगर में सिलिकॉन पार्क की एक इमारत की 16वीं मंजिल से कूदकर उनकी जान चली गई है। 

tv serial ishqbaaz supervising producer sanjay bairaingi committed suicide in mumbai

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम 6.30 बजे हुई थी। खबर आई थी कि बैरंगी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और बिल्डिंग से गिर पड़े। हालांकि बाद में इस तरह की खबरें आई है कि यह एक दुर्घटना नहीं बल्कि आत्महत्या है।

tv serial ishqbaaz supervising producer sanjay bairaingi committed suicide in mumbai

सूत्रों के अनुसार कुछ ही घंटे बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसे अच्छी तरह जांचने के बाद पुलिस ने यह बताया कि यह न तो कोई मर्डर है और न ही कोई दुर्घटना। बैरंगी ने आत्महत्या की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैरंगी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे और पिछले काफी वक्त से काफी दुखी थे। आपको बता दें कि आत्महत्या करने के 10 मिनट पहले ही बैरंगी ने अपनी जिंदगी के कुछ खुशी भरे लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv serial ishqbaaz supervising producer sanjay bairaingi committed suicide in mumbai

टीवी सीरियल 'इश्कबाज' की स्टारकास्ट ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक नकुल ने कहा है- बेहतर होगा कि मैं इस बारे में कुछ भी न कहूं और आप शो के प्रोड्यूसर गुल खान से इसके बारे में बातचीत करें। वहीं गुल ने स्पॉटब्वॉय को बताया- संजय एक सक्षम कर्मचारी था और वही पूरे प्रोडक्शन वर्क को संभाल रहा था। वह सीधे तौर पर मुझे रिपोर्ट नहीं कर रहा था इसलिए मुझे उनके मौत का वास्तविक कारण नहीं मालूम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed