फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी, फेसबुक पर बयां किया अपना दर्द

Sun, 11 Dec 2016 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
TV actress Tina Dutta molested in a flight
टीवी शो 'उतरन' के जरिए मशहूर होने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता ने एक फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का खुलासा किया है। ये घटना उनके साथ इस शुक्रवार ( 9 दिंसबर) को हुई जब वो जेट एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई से राजकोट जा रहीं थीं।

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी, कोई नहीं आया मदद के लिए आगे

TV actress Tina Dutta molested in a flight
इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर करते हुए टीना ने लिखा, 'मेरे साथ एक बहुत ही भयानक घटना घटी। राजकोट जाने के लिए मैंने मुंबई से फ्लाइट ली और उसमें मुझे 30A नंबर सीट दी गई जबकि मेरे मेनेजर 30C नंबर की सीट पर बैठे थे। हम दोनों जरूरी काम को लेकर बातचीत कर रहे थे और तभी मैंने महसूस किया कि कोई मुझे साइड और पीछे से छूने की कोशिश कर रहा है। पहले तो मुझे लगा कि शायद कोई बच्चा होगा लेकिन जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो मैं अवाक रह गई। वो पूरा अच्छा खासा, हट्टा-कट्टा आदमी था। उसका नाम राजेश था जो मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। ये देखकर मैं उस पर चिल्लाई, वो डर गया और माफी मांगने लगा।

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी, कोई नहीं आया मदद के लिए आगे

TV actress Tina Dutta molested in a flight
मैंने एयर होस्टेस पूजा और अभिषेक को बुलाया और उनसे इस मामले में कुछ करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मेरी मदद करने के बजाय उल्टा मुझे ये कहा कि इस तरह की हरकतें होती रहती हैं और हम उस शख्स की सीट बदल देते हैं। मैं उस शख्स को फ्लाइट से उतरवाना चाहती थी लेकिन स्टाफ के लोग चाहते थे कि शिकायत दर्ज कराने के लिए मुझे भी फ्लाइट से उतरना पड़ेगा। इसके बाद मैंने कैप्टन से बात करने की डिमांड की। काफी मशक्कत के बाद मुझे मिस्टर जगजीवन सिंह से बात करने की इजाजत दी गई लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की और कहा कि ये मामला टेकऑफ होने के पहले का है इसलिए वो कुछ नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी, कोई नहीं आया मदद के लिए आगे

TV actress Tina Dutta molested in a flight
टीना दत्ता के साथ हुए इस पूरे वाकये को आप यहां इस लिंक पर क्लिक करके पढ सकते हैं। पोस्ट के साथ ही टीना ने उस शख्स की फोटो भी शेयर की जिसने उनके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में हुई छेड़खानी, कोई नहीं आया मदद के लिए आगे

TV actress Tina Dutta molested in a flight
इस वाकये के बारे में जानने के बाद टीना दत्ता के फैंस में काफी रोष है और ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed