फिल्मों और वेब सीरीज से अलग, टीवी सीरियल्स का दर्शकों के बीच अलग क्रेज है। मेकर्स भी दर्शकों की दिलचस्पी का ख्याल रखते हैं। जरूरत के मुताबिक शो की कहानियों में नए-नए बदलाव किए जाते हैं। हालांकि, बदलाव दर्शकों को कितने पसंद आए इसका अंदाजा टीआरपी सूची से लगता है। BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 48वें हफ्ते की सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं किस शो को कौन-सा नंबर मिला...
TRP This Week: 'उड़ने की आशा' ने छीनी 'अनुपमा' की कुर्सी, पहले नंबर पर किया कब्जा, जानें बाकी शो का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:15 PM IST
सार
TRP This Week: इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) सूची आ गई है। 'उड़ने की आशा' शो ने बाजी मारी है। वहीं, रुपाली गांगुली का चर्चित शो 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन