{"_id":"5a2409e34f1c1bc5758b6c73","slug":"this-is-how-bandagi-kalra-got-entry-in-bigg-boss-season-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, Bigg Boss 11 में बेशर्मी की हदें पार करने वाली बंदगी की कैसे हुई थी एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जानिए, Bigg Boss 11 में बेशर्मी की हदें पार करने वाली बंदगी की कैसे हुई थी एंट्री
Mon, 04 Dec 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बिग बॉस 11' का ये सीजन कई मायनों में अलग था। वैसे तो हर सीजन में लव स्टोरी बनी। अश्लील बातचीत और किसिंग सीन हुए। मगर इस बार तो अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई। यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर बिग बॉस की जमकर आलोचना की थी।
2 of 5
इस सीजन में बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने जमकर अति मचाई। लाज-शर्म को ताक पर रख दोनों सोफा, कभी बाथरूम तो कभी बेडरूम में इंटीमेंट होते देखे गए। बेटी बंदगी की ऐसी हरकतें देख सदमे में आए पिता को अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ गई।
3 of 5
वहीं, दूसरी तरफ शो के ऑडिशन के दौरान बंदगी ने जो भी कुछ कहा था, वो सामने आ गया है। जो सवाल पूछे गए उनका बंदगी ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बंदगी ने बताया कि वह अपने पापा की वजह से बिग बॉस में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्कूल में अच्छी स्टूडेंट थी, इंजीनियर बनी, कई ब्यूटी पेजेंट्स भी जीते, लेकिन पापा ने कभी मेरी पीठ नहीं थपथपाई। मैं चाहती हूं कि पापा मुझे बिग बॉस में देखें, पूरे 100 दिन उनसे दूर मैं किस तरह सरवाइव करती हूं, वह देखकर उन्हें मुझ पर जरूर यकीन होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बंदगी कालरा ने बताया कि उनकी लड़कियों से बिलकुल भी नहीं पटती। उनका मानना है कि उनसे लड़कियां जलती हैं इसलिए उन्हें एवॉइड करती हैं। इसके विपरीत लड़कों से उनका रिश्ता बहुत अच्छा रह। बंदगी ने कहा कि उन्हें झूठ बोलने वाले और शो ऑफ करने वाले लोगों से चिढ़ है। उन्होंने कहा, 'मैंने चार साल हॉस्टल में बिताए हैं इसलिए लोगों में फर्क करना, कौन कैसे है ये आसानी से समझ जाती हूं। अपनी इसी खूबी की वजह से मैं 'बिग बॉस-11' में आराम से रह लूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।