फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11 में होगा कैटरीना का स्वयंवर, पुनीश को मिलेंगे दो जबरदस्त झटके

Sun, 03 Dec 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Bollywood Actress Katrina Kaif will enter in the house
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : colorstv
बिग बॉस के सीजन 11 में आज बहुत कुछ खास होने वाला है। आज जहां घरवालों के सामने कैटरीना का स्वयंवर होगा, वहीं सुल्तानी अखाड़े में पुनीश हारेगा और बाद में जो कंटेस्‍टेंट घर से बेघर होगा, उसके कारण पुनीश पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। जानिए, और क्या होगा कुछ खास...


पढ़ें:- Bigg Boss 11 में इस बार भी धमाकेदार टिवस्ट, खत्म हुआ 'लव' का सफर, अब तमाशा तय
 
Bigg Boss 11: Bollywood Actress Katrina Kaif will enter in the house
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : colorstv
वीकेंड के वार के तहत बीते दिन ही कैटरीना कैफ मंच पर सलमान के साथ थीं। इस मौके पर स्वैग से स्वागत गीत पर सलमान और कैटरीना ने परफार्म किया, बाद में फिल्म के दूसरे गीत 'दिल दिया गल्लां' को रिलीज किया। आज घर में कैटरीना का स्वयंवर रखा गया है। कैटरीना को पहले सीक्रेट रूम से घर के अंदर का दृश्य दिखाते हैं।
Bigg Boss 11: Bollywood Actress Katrina Kaif will enter in the house
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : colorstv
उसके बाद कैटरीना कैफ को घर के अंदर देख घरवाले दंग रह जाते हैं। सभी के बीच खूब मस्ती होती है। कैटरीना से मस्ती के बाद समय आता है नॉमीनेट कंटेस्‍टेंट के घर से बाहर होने का तो सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि आप बताओ कि तीनों में से आज घर में से कौन आउट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Bollywood Actress Katrina Kaif will enter in the house
कटरीना कैफ - फोटो : colorstv
सबसे पहले आकाश सारे सप्ताह के बुरे बर्ताव के लिए पुनीश का नाम लेता है। अर्शी भी आकाश के जवाब का साथ देती है। हिना खान जिस कंटेस्टेंट का नाम देती है, वह चौंकाने वाला होगा। वह अपने दोस्त लव त्यागी का नाम देती हैं। बाकी घरवालों के मुताबिक आज पुनीश और बंदगी टूटेगी, ये होते ही पुनीश का दिल टूट जाएगा।

 
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Bollywood Actress Katrina Kaif will enter in the house
बिग बॉस - फोटो : colorstv
सलमान के सामने आज फिर सुल्तानी अखाड़ा सजेगा। इसमें आज आमने सामने होंगे पुनीश और लव त्यागी। दोनों की तीन राउंड की फाइट रोमांचक होगी। हालांकि इसमें लव त्यागी जीत जाएगा। यानि कि कहना गलत नहीं होगा कि आज अखाड़े में पुनीश हारेंगे और वहीं बंदगी के बेघर होने से पुनीश का दिल टूटना तय है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed