बॉलीवुड इंडस्ट्री में रीमेक का दौर चल रहा है। कई हिंद फिल्मों की कहानी को साउथ या फिर हॉलीवुड से लिया गया है। इतना ही नहीं, कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिसके कंटेंट को पुरानी हिंदी फिल्मों से कॉपी किया गया है और उन्हें नए तड़के के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है। मेकर्स की इस मेहनत को कई बार दर्शकों द्वारा पसंद किया गया, तो कई बार मेकर्स की लोगों द्वारा आलोचना भी हुई। वहीं, अब रीमेक का दौर टीवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है।
टीवी की दुनिया में भी कई ऐसे सीरियल्स हैं, जिनका कंटेंट कहीं ना कहीं से उठाया गया है। कई तो ऐसे सीरियल भी हैं, जिनके आइडियाज बॉलीवुड की फिल्मों से लिए गए हैं। इसमें से कुछ सीरियल हिट हुए तो कुछ फ्लॉप हो गए थे। आज हम आपको उन्हीं सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखते हैं वो लिस्ट।
2 of 7
दो हंसो का जोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दो हंसों का जोड़ा
जी टीवी पर टेलीकास्ट हुए इस सीरियल में शालीन भटोन और शुभांगी अत्रे एक साथ नजर आए थे। ये सीरियल शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' पर आधारित था, जिसमें शालीन भटोन ने शाहरुख खान जैसा बोरिंग किरदार निभाया थ। इस सीरियल को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था।
3 of 7
लव यू जिंदगी
- फोटो : सोशल मीडिया
लव यू जिंदगी
पवित्रा पुनिया और सिद्धार्थ शुक्ला स्टारर सीरियल ‘लव यू जिंदगी’ फिल्म ‘जब वी मेट’ पर आधारित था। इस सीरियल में पवित्रा पुनिया ने गीत का किरदार निभाया था, जो फिल्म में करीना कपूर करती दिखी थीं। करीना कपूर की इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, सीरियल दर्शकों के मन में जगह नहीं बना पाया।
4 of 7
दिल से दिल तक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल से दिल तक
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन स्टारर सीरियल ‘दिल से दिल तक’ दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ये सीरियल ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ फिल्म पर आधारित था, जिसमें सरोगेसी की कहानी को दिखाया गया था।
5 of 7
परदेस में है मेरा दिल
- फोटो : सोशल मीडिया
परदेस में है मेरा दिल
दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी का सीरियल ‘परदेस में है मेरा दिल’ फिल्म ‘परदेस’ पर आधारित था। ये सीरियल अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया था। हालांकि, काफी मेहनत के बाद भी इस सीरियल को दर्शकों का प्यार नहीं मिला था।