बिग बॉस 11 खत्म हो चुका है लेकिन शो के कुछ कंटेस्टेंट दिखाई नहीं दे रहे हैं तो कुछ पार्टी करने में ही बिजी हैं। इस बीच हम बताएंगे उन कंटेस्टेंट् के बारे में जो शो के बाद भी लाइमनाइट में बने हुए हैं...
शो में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता को शो से पहले कोई नहीं जानता था। हालांकि वे पॉपुलर टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं से पर्दे के पीछे जुड़ें हुए थे। लेकिन शो में आने के बाद उनकी पॉपुलरिटी को चार चांद लग गए। फिलहाल विकास ने अपने कईं प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलासा किया है।
वहीं, शो में बतौर कॉमनर और पड़ोसी घर से आए लव त्यागी ने शो में धीमी शुरुआत की लेकिन देखते ही देखते वह शो के आखिरी पड़ाव तक पहुंचने में कामयाब हुए। फिलहाल वह लाइमनाइट की दुनिया से दूर हैं। बता दें कि शो के बाद लव ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि वह स्क्रिन पर नहीं आना चाहते हैं साथ ही उन्होंने टीवी रिय्लटी शो खतरों के खिलाड़ी और स्प्लिट्सविला में भी ना जाने का फैसला लिया है।
बात करते हैं घर के दूसरे पहलवान प्रियांक शर्मा की जोकि रियल्टी शो स्प्लिट्सविला से आए थे। हालांकि जब प्रियांक लोगों की नजर में नहीं आए थे लेकिन बिग बॉस मे आने के बाद उनको नई पहचान मिली। लेकिन शो के बाद विकास गुप्ता उन्हें लेकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। खबर है कि वे जल्दी बॉलीवुड में भी नजर आ सकते हैं।
शो की विनर शिल्पा शिंदे बिग बॉस में आने से पहले टीवी सीरियल भाबी जी घर पर हैं से दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं और जीत के बाद से वे सातवें आसमान हैं। बता दें कि शिल्पा टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन जीत के बाद से वे अपने घर ही जीत का जश्न मना रही हैं।