बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम का आतंक अब खत्म हो गया है। जी हां, अब तक स्वामी ने घर वालों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन अब उनके लिए घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। स्वामी ओम ने इस बार घर में बेहद गंदी हरकत कर दी थी।
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर
स्वामी ओम की इस हरकत को जानकर आप सोचेंगे कि सही मानसिकता वाला इंसान ऐसा नहीं कर सकता है। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्वामी ओम एक बाउल में अपनी पेशाब जमा करते हैं और उसे बानी और रोहन मेहरा पर फेंकते हैं। इससे नाराज होकर घर वाले स्वामी को जबरन जेल में डाल देते हैं।
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर
स्वामी की इस हरकत से बिग बॉस के भी सब्र का बांध टूट जाता है और वो उन्हें घर से बाहर निकाल देते हैं। ये जानकारी बिग बॉस के अंदर की खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने ट्वीट कर दी है। स्वामी की हरकतों से दर्शकों में भी ये सवाल उठने लगा था कि उन्हें घर के बाहर क्यों नहीं निकाला जा रहा है।
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर
बता दें कि स्वामी ओम घर की महिला सदस्यों के कपड़ों पर भद्दे कमेंट से लेकर उनके परिवार वालों तक पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। उनकी ओछी हरकतों और बातों को लेकर कई बार बिग बॉस ने सख्त लहजे में उन्हें डांटा। वहीं सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उनकी कई बार क्लास ली।
BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर
लेकिन स्वामी ओम अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं थे। उन्हें समझाना मुश्किल हो गया था और वो आउट ऑफ कंट्रोल होते जा रहे थे। ये एपीसोड आप गुरुवार रात देख सकेंगे। इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्वामी ओम को हमेशा के लिए घर से बाहर कर दिया है।