फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरी खरी: टप्पू के साथ अफेयर की खबरों पर बबीताजी ने दी थी सफाई, अब पोस्ट डिलीट कर बोलीं- जियो और जीने दो

Tue, 14 Sep 2021 12:58 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 14 Sep 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
social media: Munmun Dutta again wrote a post, live and let live
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता खुद से 9 साल छोटे टप्पू यानि राज अनदकट को डेट कर रही हैं, इस बात को लेकर दोनों ही कलाकारों ने अपनी चुप्पी तोड़ी और देश के नाम ओपन लेटर लिखा था। इतना ही नहीं मुनमुन दत्ता और राज अनदकट ने मीडिया को भी फटकार लगाई कि वह इस तरह की गलत खबरें सिर्फ टीआरपी के लिए न फैलाएं इससे उनके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसके साथ ही ये खबर जैसे ही फैली मुनमुन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा, उन दोनों पर कई मीम्स बनाए जाने लगे। राज अनदकट भी रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह ठहराते हुए गुस्से में दिखे थे। अब एक बार फिर मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट किया है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद उनके फैंस उनका साथ देते नजर आ रहे हैं।
social media: Munmun Dutta again wrote a post, live and let live
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'आगे बढ़ते हैं, सकारात्मक चीजों की ओर, जियो और जीने दो, प्यार, शांति और स्वास्थ्य सभी के लिए...जय श्री राम, गणपति बप्पा मोरया, जय माता दी।
social media: Munmun Dutta again wrote a post, live and let live
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट - फोटो : Instagram
इससे पहले राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि 'वो लोग जो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ पर असर पड़ सकता है। मेरी बिना राय जाने मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

विज्ञापन
विज्ञापन
social media: Munmun Dutta again wrote a post, live and let live
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन ने भी अपने ओपन लेटर में लिखा था कि 'आम लोगों के लिए, मुझे आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद थी, लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं, उसे पढ़ने के बाद ये साबित हो जाता है कि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र से शर्मसार किया जाता है। आपके इस तरह के मजाक से किसी के जीवन पर क्या बीतती है, ये  किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं होगी, मैं लोगों का पिछले 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं। लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी सम्मान को ठेस पहुंचाने में।' इसके आगे मुनमुन लिखती हैं ' तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें, तो रुक कर एक बार सोचना जरूर सोचें कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जा रहे हैं या नहीं। 'आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।'

 
विज्ञापन
social media: Munmun Dutta again wrote a post, live and let live
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
इस पोस्ट में उन्होंने अफेयर की खबरों को गलत और झूठी अफवाह फैलाने वाली पत्रकारिता को फटकार लगाई थी। हालांकि मुनमुन ने अपनी दोनों ही पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed