'सिलसिला बदलते रिश्तों का' सीरियल के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है लेकिन अब इस खबर पर सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने मुहर लगा दी। शक्ति ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बात को दर्शकों के साथ शेयर किया।
बंद होने वाला है 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', दृष्टि धामी के बाद लीड एक्टर ने भी छोड़ा शो
शक्ति अरोड़ा ने ट्वीट किया - 'अलविदा कहना हमेशा दुखदायी होता है। मैं इस बात से खुश हूं कि अपने साथ कई यादें लेकर जा रहा हूं। पूरी टीम को चियर्स।' इस ट्वीट के बाद शक्ति ने एक और ट्वीट किया। शक्ति अरोड़ा ने लिखा - 'सभी प्रशंसकों को तहे दिल से शुक्रिया। शो के जरिए मैंने आप सभी का मनोरंजन करने की कोशिश की है। मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया।'
Goodbye are always hurting but m happy that m taking so many memories from my show silsila and also kicked for wonderful opportunities ahead and new beginnings. Cheerz to the whole team of #silsila Goodbye are always hurting but m happy that m taking so many memories from my show silsila and also kicked for wonderful opportunities ahead and new beginnings. Cheerz to the whole team of #silsila
शक्ति अरोड़ा से पहले शो की एक्ट्रेस दृष्टि धामी शो छोड़ चुकी हैं। दृष्टि के बाद से ही शक्ति अरोड़ा के शो छोड़ने और शो बंद होने की खबरें आने लगी थी। 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' सीरियल में शक्ति अरोड़ा, दृष्टि धामी के अलावा अदिति शर्मा लीड रोल में थीं। सीरियल में शक्ति अरोड़ा कुणाल, अदिति शर्मा मौली और दृष्टि धामी नंदिनी का किरदार निभा रही थीं।
दृष्टि धामी शो से क्यों अलग हुईं इस बात की तो कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि दृष्टि अपने किरदार से खुश नहीं थीं। शक्ति अरोड़ा, दृष्टि धामी टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे हैं। शक्ति अरोड़ा 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'पवित्र रिश्ता' और 'गुमराह' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।
दृष्टि धामी की बात करें तो 'दिल मिल गए', 'गीत- हुई सबसे पराई', 'मधुबाला', 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल' में नजर आ चुकी हैं। वहीं अदिति शर्मा 'गंगा' और 'तेरी मेरी लव स्टोरी' सीरियल में नजर आ चुकी हैं।