फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुन सिडनाज की फैन हुई बाथरूम में बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Sep 2021 03:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 03 Sep 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
sidharth shukla demise sidnaaz fan slip into partial coma after hearing actor death news know details
सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ जयेश - फोटो : Social Media

बालिका वधू फेम सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने उनके परिवार सहित हर किसी को अंदर से झकझोर दिया। सिडनाज की जोड़ी टूट गई। एकदम फिट अपने अभिनय और अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला अपने प्रशंसकों को यूं रुसवा कर जाएंगे ये शायद किसी ने ख्वाब में भी नहीं सोचा था। लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना कि सिद्धार्थ अब हमारे बीच नहीं है बहुत ही मुश्किल है। परिवार और उनके दोस्तों के अलावा उनके प्रशंसक भी अपने इस पसंदीदा सितारे को खोने का गम नहीं सह पा रहे हैं।



सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर बेहोश हुई फैन

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने अभिनय और अपने व्यक्तित्व के दम पर करोड़ों लोगों का दिल जीता। ऐसे में सिद्धार्थ के निधन की खबर हर किसी के लिए अविश्वसनीय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ के करीबी दोस्त डॉ जयेश ने बताया कि सिद्धार्थ के निधन की खबर को सिडनाज की एक फैन बर्दाश्त नहीं कर पाई और जैसे ही उस प्रशंसक ने ये खबर सुनी वो बेहोश हो गई।


 
sidharth shukla demise sidnaaz fan slip into partial coma after hearing actor death news know details
डॉ जयेश - फोटो : Twitter

ट्विटर पर फैन के बारे में दी जानकारी

डॉ जयेश ने ये जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी और साथ ही सिडनाज के प्रशंसकों को अपने परिवार से बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने बताया, ‘सिडनाज की एक प्रशंसक सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनकर बाथरूम में बेहोश हो गई। दोस्तों अपने परिवार और दोस्तों से बात करो अकेले मत रहो। सिडनाज के एक प्रशंसक को कल रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया, क्योंकि वह बाथरूम में बेहोश पाई गई थी। आप अपना ख्याल रखें और उस प्रशंसक के लिए दुआ करें’।

sidharth shukla demise sidnaaz fan slip into partial coma after hearing actor death news know details
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

डॉ जयेश ने दी फैन की हालत की अपडेट

उस प्रशंसक के बारे में आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ‘डॉक्टरों ने कहा कि फैन अचेत हो गई है। जल्दी से ठीक हो जाओ’। डॉक्टर ने कहा कि, ‘अधिक तनाव के कारण फैन अचेत है और उसके कई अंग कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। मैं चाहता हूं कि जितने भी प्रशंसक और समर्थक हैं वो शांत रहे और बहुत अधिक न सोचे। अपने दिमाग को दूसरी जगह लगाएं। मुझे पता है ये आसान नहीं है, लेकिन तुम्हें सिद्धार्थ को जाने देना होगा’।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla demise sidnaaz fan slip into partial coma after hearing actor death news know details
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में बना था सिडनाज फैन क्लब

सिडनाज फैन क्लब की शुरुआत बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। दरअसल बिग बॉस 13 में फैंस को शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी इतनी अधिक पसंद आई कि उन्होंने इन दोनों का नाम मिलाकर एक सिडनाज का फैन क्लब बनाया। सिडनाज के फैंस उनसे इतना प्यार करते हैं कि जब भी कोई सिद्धार्थ या शहनाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ बोलता है तो ये प्रशंसक उनसे लड़ पड़ते थे। जब भी सिद्धार्थ और शहनाज साथ आए ये फैन क्लब तुरंत ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता था।

विज्ञापन
sidharth shukla demise sidnaaz fan slip into partial coma after hearing actor death news know details
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ को भी था प्रशंसकों से प्यार

जितना प्यार सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसक उनसे करते थे उतना ही प्यार सिद्धार्थ भी अपने प्रशंसकों से करते थे। शहनाज और सिद्धार्थ जब भी साथ आते वो सिडनाज का टैग अपनी पोस्ट में जरूर करते। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला से जब भी कोई प्रशंसक सोशल मीडिया पर सवाल पूछता तो वो बड़े ही प्यार से उसका जवाब देते और साथ ही अपने प्रशंसकों से हमेशा यही आग्रह करते कि वो किसी के खिलाफ कोई ट्रेंड न चलाए बल्कि सबको प्यार दे। सिद्धार्थ का जाना उनके सिड्नाज की जोड़ी के साथ-साथ उनके प्रशंसकों का दिल भी तोड़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed