फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW कार से इस एक्टर ने एक के बाद एक ठोंकी 5 गाड़ियां, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा

Sun, 22 Jul 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
sidharth shukla booked for car crash driving bmw

टेलीविजन एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर गलत वजहों की से सुर्खियों में हैं। 'बालिका वधु' और 'दिल से दिल तक' जैसे टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बना चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार को अपनी बीएमडब्यू (BMW X5) कार से एक के बाद एक 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें 7 लोग घायल हो  गए। हादसे के वक्त सिद्धार्थ खुद ड्राइविंग कर रहे थे। 

sidharth shukla booked for car crash driving bmw

हादसा मुंबई के न्यू लिंक रोड पर स्थित श्रीजी होटल के बाहर करीब शाम 5 बजे के आस-पास हुआ। सिद्धार्थ लोखंडवाला से ओशिवारा जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक ड्राइविंग के वक्त संतुलन खो देने से यह हादसा हुआ, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

sidharth shukla booked for car crash driving bmw

पुलिस ने सिद्धार्थ को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया हालांकि वो जमानत पर रिहा हो गए। लोखंडवाला ओशिवारा सिटीजन एसोसिएशन ने ट्विटर पर सबसे पहले यह जानकारी दी। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एसोसिएशन के फाउंडर धवल शाह ने बताया कि 'यह एक बड़ा हादसा था। सिद्धार्थ शुक्ला मेगा मॉल से ड्राइविंग करके आ रहे थे और उन्होंने अपना संतुलन खो दिया। कार ने पहले एक खंभे में टक्कर मारी और फिर 5 गाड़ियों से भिड़ गई। वो खुद बीएमडब्ल्यू से चल रहे थे तो उन्हें कोई चोट तो नहीं आई लेकिन वहां मौजूद दूसरे लोग घायल हो गए।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla booked for car crash driving bmw

सिद्धार्थ को पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त सिद्धार्थ नशे में थे हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से पुलिस ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। हादसे से लोग इतने नाराज थे कि उन्होंने सिद्धार्थ को पहचाना नहीं और उनकी पिटाई तक कर दी। 

विज्ञापन
sidharth shukla booked for car crash driving bmw

बता दें कि इससे पहले भी 2014 में सिद्धार्थ का एक्सीडेंट हुआ था उस वक्त भी उनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई थी। इसके अलावा 2017 में उन्हें अचानक सीरियल 'दिल से दिल तक' निकाल दिया गया था क्योंकि सेट पर ही उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस जैसमीन भसीन के साथ गाली-गलौज कर भद्दी टिप्पणियां की थीं। मामला इतना बिगड़ गया था कि शूटिंग ही कैंसिल करनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed