सीरियल की दुनिया में जल्द ही एक नया शो आगाज करने वाला है। इस शो का नाम 'एक भ्रम:सर्वगुण संपन्न' (Ek Bhram-Sarvagun Sampanna) है। इस शो के कई प्रोमो सामने आए हैं जिसे देखने पर इतना तो साफ हो गया है कि यह शो अब तक सीरियल से बिल्कुल अलग होगा। यह शो 22 अप्रैल से ऑनएयर होने वाला है। खास बात यह है कि शो के मेकर्स ने इस शो को लांच करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं।
2 of 5
Ek Bhram Sarvagun Sampanna
- फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक यह शो उदयपुर के एक हजार पुराने मंदिर में लांच किया जाएगा। इस मंदिर की खासियत उसका नाम है। इस मंदिर को सास-बहू' मंदिर कहा जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर हजार भुजाओं वाले विष्णु को समर्पित है। कहा जा रहा है शो की लीड एक्ट्रेस श्रेनु पारिख मेकर्स के साथ जाकर इस शो को मंदिर में लांच करेंगी।
3 of 5
Ek Bhram Sarvagun Sampanna
- फोटो : twitter
इस शो के प्रोमो टीवी पर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि श्रेनु बहू होने के सारी जिम्मेदारी निभा रही हैं लेकिन उनके मन में परिवार से बदले की भावना भी है। इसी वजह से इस शो का नाम 'एक भ्रम:सर्वगुण संपन्न' है।
4 of 5
Ek Bhram Sarvagun Sampanna
- फोटो : twitter
देश के एक अमीर परिवार की असली कहानी पर आधारित बताए जा रहे इस धारावाहिक में बहू के किरदार को अलग तरीके से प्रोमो में दिखाया जा रहा है। बहू के किरदार को दिखाने के लिए सीरियल के प्रोमो में एक मकड़ी को दिखाया गया है जो पूरा जाल बुनने के बाद अपने परिवार को ही खाने लगती है।
5 of 5
Ek Bhram Sarvagun Sampanna
- फोटो : file photo
इससे पहले श्रेनु पारिख 'इश्कबाज' सीरियल में गौरी का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। वहीं जैन इमाम 'खतरों के खिलाड़ी' रियलिटी शो में दिखाई दिए थे। श्रेनु पारिख और जैन इमाम के अलावा इस सीरियल में आयुब खान और नासिर खान भी है। फिलहाल यह देखना होगा कि यह शो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ पाता है या फिर नहीं।