{"_id":"5a192f914f1c1b76678bd6e6","slug":"sapna-choudhary-might-be-out-of-the-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा वोट के बावजूद सपना चौधरी क्यों हुई Bigg Boss से Out, 3 बड़े कारण","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ज्यादा वोट के बावजूद सपना चौधरी क्यों हुई Bigg Boss से Out, 3 बड़े कारण
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसका डर था वही हुआ। डांसर सपना चौधरी की कुछ हरकतें उन्हें होने वाली बंपर वोटिंग पर भारी पड़ गई। खबर है कि सपना चौधरी इस बार बिग बॉस के घर से आउट हो जाएंगी। जानिए, इसके पीछे क्या हो सकते हैं 3 बड़े कारण...
Sapna Choudhray
गुटबंदी का शिकार
विकास और पुनीश को भाई मानने वाली सपना चौधरी घर में धीरे धीरे गुटबंदी का शिकार हो गई। घर में उनकी जितनी दोस्ती हुई उससे ज्यादा दुश्मनी। शुरुआत से सपना से हर किसी को काफी उम्मीदें थी लेकिन लेकिन धीरे-धीरे वो इन उम्मीदों पर पानी फेरती गईं। पिछले कुछ दिनों में उनकी हिना, प्रियांक, लव से गहरी दोस्ती हुई तो पुनीष और बंदगी से उन्होंने दुश्मनी मोल ले ली। कई बार उन्होंने बिना सच जाने रिएक्ट किया जिस वजह से घर वालों के साथ साथ बाहर दर्शक भी उनसे नाराज थे।
पढे़ं- 'पद्मावती' विवाद: टूटा फिल्म इंडस्ट्री का सब्र, अब होगा BLACKOUT

Sapna Chaudhary
शॉर्ट टैंपर रवैया
सपना चौधरी के बारे में एक और बात खुलकर सामने आई कि उनका रवैया बहुत शार्ट टैंपर रहा। गुस्से में सपना बिल्कुल आपा खो बैठती थीं और बुरे शब्दों का प्रयोग करती थी जो दर्शकों को भी नहीं पसंद आ रहा था। सपना चौधरी की ये हरकत इस बार के लग्जरी टास्क में उस समय उभरी, जब कोर्ट रूम ड्रामे के फैसला करते समय वे बिना बात के बंदगी से भिड़ गईं। सपना चौधरी घर में शुरू से ही हर बात पर सेल्फ स्टैंड लेती रही हैं, लेकिन इस बार तो वे हिना खान के इशारों पर नाचती नजर आईं।
पढे़ं- सारा की ये तस्वीर देखकर आपको आ जाएगी नन्हें तैमूर की याद, यकीन न आए तो देखिए

सपना चौधरी
- फोटो : SELF
विवादित बोल
वैसे तो बिग बॉस के घर में हर कोई विवादित बोल रहा है, लेकिन सपना की भाषा कुछ देहाती है। जब पिछले टास्क में बिग बॉस ने सपना और बंदगी को फैसला सुनाने को कहा तो बंदगी की बात सुनने की बजाय सपना चौधरी अनर्गल बोलने लगीं और खुल्लमखुल्ला हिना खान का पक्ष लेने लगीं और पुनीश से भी पंगा ले लिया। पुनीश ने सपना को अनपढ़ तक कह डाला तभी सपना ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे तमीज तेरी शक्ल से भी ज्यादा है। मामला बढ़ा तो घरवालों ने बीच बचाव कराया।
पढे़ं- क्या बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को पछाड़ दिया है?

गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 11 में इस बार सबसे चौंकाने वाला फैसला होगा। एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाली सपना चौधरी घर से बेघर हो जाएंगी। अंग्रेजी वेबसाइट ibtimes के मुताबिक हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे पर चर्चाएं हैं कि सपना चौधरी ही इस बार घर से बेघर होंगी। बिग बॉस की न्यूज देने वाले ट्वीटर हैंडल the khabri ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की सूचना दी है। माना जा रहा है कि वीकंड के वार में रविवार को सलमान खान खुद ये फैसला सुनाएंगे।
पढे़ं- दूसरे बच्चे पर बोलीं रानी मुखर्जी, 'कोशिश तो बहुत की पर लगता है बस मिस हो गई'