फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: सलमान ने प्रियांक पर किया 'वीकेंड का वार', शिल्पा-अर्शी बनी मुख्य वजह

Sun, 26 Nov 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Sun, 26 Nov 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
salman khan angry on priyank sharma for Shameful remarks on Shilpa Shinde and Arshi Khan
सलमान खान की हर बार चेतावनी के बावजूद कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक बार फिर प्रियांक ने घर में मौजूद शिल्पा शिंदे और अर्शी खान को लेकर भद्दी टिप्पणी की है, जिसके चलते शो के होस्ट सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में फिर से प्रियांक की क्लास ली है। 

 
salman khan angry on priyank sharma for Shameful remarks on Shilpa Shinde and Arshi Khan
दरअसल इस हफ्ते की शुरुआत में बिग बॉस ने घरवालों को 'बीबी अदालत' का टास्क दिया था। टास्क से पहले प्रियांक ने शिल्पा और अर्शी खान पर भद्दे कमेंट किए। प्रियांक ने हिना, लव और सपना के सामने भद्दी टिप्पणी करते हुए कहा कि शिल्पा और अर्शी ‘सांड’ और ‘ड्रम’ जैसी दिखती हैं वो क्या टास्क करेंगी। 
salman khan angry on priyank sharma for Shameful remarks on Shilpa Shinde and Arshi Khan
इसे ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने प्रियांक की ओर से बार-बार महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने पर जमकर क्लास ली। सलमान ने प्रियांक की मां का उदाहरण रखते हुए उनकी क्लास ली। प्रियांक की इस भद्दी टिप्पणी पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने भी आलोचना की थी। उन्होंने प्रियांक को खरी-खोटी सुनाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan angry on priyank sharma for Shameful remarks on Shilpa Shinde and Arshi Khan
इतना ही नहीं सलमान खान ने प्रियांक के मुद्दे पर हिना खान और सपना चौधरी की भी क्लास ली। सलमान ने हिना और सपना से कहा कि एक महिला होने के नाते आप दूसरी महिला पर कैसे भद्दे कमेंट सुन सकते हो। दरअसल प्रियांक ने जिस समय शिल्पा शिंदे और अर्शी खान पर भद्दे कमेंट किए थे उस समय ये दोनों वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन
salman khan angry on priyank sharma for Shameful remarks on Shilpa Shinde and Arshi Khan
आपको बता दें कि प्रियांक पहले भी सलमान खान के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। ऐसा उस समय हुआ था, जब प्रियांक ने वाइल्ड कार्ड एंट्री में आते ही बंदगी और आर्शी की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए। इसके बाद भी कई बार प्रियांक आर्शी पर भद्दे कमेंट को लेकर सलमान खान के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed