बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह शुरू से ही तल्ख तेवर के चलते डांसर सपना चौधरी घरवालों के निशाने पर रहीं। करेक्टर पर सवाल उठे तो सपना सह न पाईं और फूट फूट कर रो पड़ीं। मौके पर पहुंचे प्रियांक शर्मा ने सपना चौधरी को गले से लगाकर सांत्वना दी। जानिए, सपना को क्या-क्या बोला गया?
पढ़ें:- बंदगी-पुनीश की KISSING पर भारी पड़े सपना चौधरी के पैंतरे, Bigg Boss फायदे में
दरअसल, मौजूदा समय में घरवाले दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक तरफ हिना, सपना, लव और प्रियांक हैं, जबकि दूसरी ओर विकास, अर्शी, पुनीश, बंदगी और शिल्पा हैं। हितेन और आकाश बीच की कड़ी बने हैं। ऐसे में सपना जब हिना के साथ खड़ी थीं तो अर्शी पास आईं और बोलीं कि पुनीश और बंदगी उसके बारे में क्या-क्या बात करते हैं।
अर्शी खान आगे सपना को बताती हैं कि पुनीश ने उससे कहा था कि इसके शोज क्लासी नहीं मासी होते हैं। जहां तरह-तरह से लोग आते है। वहां देखने आने वालों का कोई स्टैंडर्ड नहीं होता है लोग कट्टे लेकर आते हैं और उठाकर ले जाते हैं। इस वजह से सपना को सिक्योरिटी रखनी पड़ती है। इसे सुनकर सपना भड़क जाती हैं।
अर्शी फिर भी चुप नहीं होती और बंदगी के बारे में बताती हैं कि बंदगी कह रही थीं कि जब भी सपना बोलती हैं तो मुंह से गंद ही निकालती हैं। ये सुनकर सपना का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच जाता है और वह सबके सामने कहती हैं 'मैं कम से कम बंदगी-पुनीष की तरह शो में रहने के लिए लव स्टोरी तो नहीं बनाती हैं।
सपना आगे बोलती हैं कि मेरी शक्ल चाहे कैसी भी हो लेकिन मेरी जुबान और दिल आइने की तरह साफ है इनकी तरह मैं कभी नहीं बन सकती। ये बोलते बोलते सपना भावुक हो गई और रोने लगी। प्रियांक अभी उस चुप करवा रहा होता है, इतने में शिल्पा की बात सुनकर फिर सपना अंदर आती है और उसे भी फटकार देती है।