बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं। सपना के पास फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल और आइटम सॉन्ग तक के ऑफर हैं। सपना ने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में सपना की एक तस्वीर सामने आई है।
Bigg Boss से निकलते ही सपना चौधरी का नया रूप आया सामने, राधे मां से जु़ड़ा कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को लेकर सपना मुश्किल में भी पड़ सकती हैं। दरअसल, तस्वीर में सपना चौधरी, अक्सर विवादों में रहने वाली राधे मां के साथ दिख रही हैं। सपना खुद राधे मां से मिलने पहुंची थीं। ये उसी दौरान की फोटो है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट ने माइंड गेम में विकास गुप्ता को भी पछाड़ा, 12 घंटे में पहुंचा टॉप पर
फोटो में सपना राधे मां के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं और राधे मां से आर्शीवाद ले रही हैं। सपना की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें सपना कुछ ही दिनों टीवी सीरियल 'लाडो' में नजर आएंगी।
पढ़ें- Bigg Boss में फिर लौट रहे हैं हितेन, साथ लेकर आएंगे ऐसा कंटेस्टेंट जिसने पार की थी चुंबन की हदें
इसके साथ ही सपना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वे धर्मेंद्र के भतीजे यानी अभय देओल के साथ नजर आने वाली हैं। सपना की ये फिल्म एक लव स्टोरी है। इसमें सपना के अलावा एक्ट्रेस के तौर पर पत्रलेखा भी नजर आएंगी।
फिल्म के डायरेक्टर फराज हैदर हैं और ये फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। अभय और सपना दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।