टीवी शो 'उतरन' में निभाए तपस्या के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार मामला उनके पति नंदीश संधू को लेकर नहीं है जिनसे वो तलाक लेने वाली हैं बल्कि ये एक ऐसे शख्स से जुड़ा हुआ है जिनके साथ उनकी खूब नजदीकियां देखी जा रही हैं।
पति से अलग होने के बाद इस टीवी एक्टर के साथ नजदीकियां बढा रही है 'तपस्या'!
अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं? तो बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हैं जो 'बालिका वधू' जैसे हिट शो के अलावा कई रिएलटी शो भी कर चुके हैं।
पति से अलग होने के बाद इस टीवी एक्टर के साथ नजदीकियां बढा रही है 'तपस्या'!
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ जल्द ही एक नए टीवी शो 'दिल से दिल तक' में नजर आएंगे और जानकारों की मानें तो सेट पर शूटिंग के बीच दोनो के बीच खूब नजदीकियां देखी जा रही हैं। आमतौर पर शूट के दौरान हर हीरो-हीरोइन के बीच बातचीत होती है और साथ में घूमते फिरते भी हैं लेकिन जिस तरह की नजदीकियां रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच देखी जा रही हैं उसने अफवाहों को हवा दे दी है।
पति से अलग होने के बाद इस टीवी एक्टर के साथ नजदीकियां बढा रही है 'तपस्या'!
खबर तो यहां तक भी है कि रश्मि अब सच में ही सिद्धार्थ को पसंद करने लगी हैं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताते हैं। हालांकि इन खबरों का सिद्धार्थ ने खंडन किया है लेकिन अफवाहें चरम पर हैं कि इन दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो है।
पति से अलग होने के बाद इस टीवी एक्टर के साथ नजदीकियां बढा रही है 'तपस्या'!
बता दें कि इससे पहले जहां रश्मि देसाई का नाम उनके को-स्टार लक्ष ललवानी के साथ जोड़ा जा चुका है, वहीं सिद्धार्थ का नाम काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ जुड़ चुका है।