रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं । घर के अंदर रश्मि की निजी जिंदगी के कई राज खुले । जिन्हें देखकर लगा कि वो अब संभल नहीं पाएंगी और घर से बाहर हो जाएंगी । लेकिन उन्होंने समझदारी से काम लिया । अब रश्मि टॉप 5 में शामिल हो गई हैं और फिनाले में पहुंच गई हैं । दर्शक भी रश्मि को बहुत पसंद कर रहे हैं । आज रश्मि के बर्थडे पर हम आपको उनकी जिंदगी के अनसुने पहलू से रूबरू करवाते हैं ।
2 of 7
rashmi desai
- फोटो : rashmi desai
रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी । नंदिश और रश्मि ने टीवी शो 'उतरन' में साथ काम किया था । इसी सीरियल के दौरान दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी कर ली । शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं और 4 साल में ही ये शादी टूट गई ।
3 of 7
rashmi desai
- फोटो : social media
मीडिया में भी दोनों के तलाक की खूब चर्चा हुई थी । रश्मि ने नंदिश की कई लड़कियों के साथ दोस्ती को इस तलाक का जिम्मेदार ठहराया था । जबकि नंदिश, रश्मि के जरूरत से ज्यादा संवदेशनशील होने की वजह से परेशान थे । एक लड़की के साथ नंदिश की कुछ तस्वीरें उस समय वायरल हो गई थीं और इसके बाद से ही दोनों का तलाक तय माना जा रहा था ।
4 of 7
rashmi desai
- फोटो : social media
वहीं इस मामले में रश्मि ने कहा था, 'तलाक की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। अगर दो लोग एक साथ खुश नहीं हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए, इसलिए हमने तलाक लेने का फैसला किया है ।'
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मि ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा था, 'जो भी बातें सामने आईं वो सिर्फ नंदिश के पक्ष में ही थीं । मैंने काफी समय तक खुद को रोककर रखा । मुझे लगता था कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है । लेकिन अब मैं बोलना चाहती हूं । मैंने कभी अपने मन से घर छोड़ने की कोशिश नहीं की । मुझे हमेशा घर से निकाला जाता था।'