सालों बाद 'रामायण' जब दोबारा शुरू हुआ तो पहली जैसी ही लोकप्रियता देखने को मिली। यही नहीं दर्शक सीरियल से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को भी जानना चाहते हैं। ऐसे में सीरियल के अभिनेता सोशल मीडिया के माध्यम से कई अनसुनी बातें साझा कर रहे हैं। 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार करने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और पर्दे के पीछे के कई अनसुने किस्से बताए। सुनील ने कहा कि 'कल का एपिसोड तो आपने देखा ही होगा। एपिसोड वैसे तो बहुत भावुक कर देने वाला है लेकिन शूटिंग के वक्त बहुत कॉमेडी हुई थी।'
रामायण: कभी दाढ़ी में फंसा तीर तो कभी भाला गिरते-गिरते बचा, जानिए शूटिंग के मजेदार किस्से
एक सीन का जिक्र करते हुए सुनील बताते हैं कि 'जब भरत और निषाद राज आपस में गले मिल रहे थे, तो उस समय निषाद राज भाला छोड़ भरत से गले मिलते हैं तो भरत को लगता है शायद वो भाला उन पर ना गिर जाए। खैर भाला भरत पर नहीं गिरा। सीन में अगर ध्यान से देखें तो थोड़ी दूरी दिखती है।'
सुनील दूसरे सीन के बारे में बताते हैं कि 'भरत और शत्रुघ्न आते हैं हम लोगों से जंगल में मिलने के लिए, उस समय तो बाकी सब ठीक था लेकिन जब शत्रुघ्न और लक्ष्मण गले मिलकर दूर होने लगते हैं, तो लक्ष्मण के बाल शत्रुघ्न के कान की बाली में फंस जाते हैं। कट किया गया शॉट दो-तीन बार। आखिरकार सागर साहब ने फैसला किया कि शत्रुघ्न की कान की बाली निकाल दो।'
सुनील आगे कहते हैं कि 'इसी सीन में आगे माताएं मिलने आती हैं। मेरे पीछे तरकश बांधा हुआ था। मैं एक माता के पैर छूकर ऊपर उठता हूं और दूसरी माता की ओर घूमता हूं तो मेरे तरकश में रखा तीर ऋषि वशिष्ठ की दाढ़ी में अटक जाता है। इसके बाद हमने थोड़ा संभल कर सीन शूट कर ही लिया था।'
shooting Ke Piche Ki Kuch Ankahi chatpati baten
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on
गौरतलब है कि 'रामायण' का प्रसारण पहले दूरदर्शन पर किया गया था जिससे चैनल को काफी अच्छी टीआरपी मिली। अभी 'रामायण' स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है। सीरियल में सुनील लहरी के अलावा राम के किरदार में अरुण गोविल और सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया थीं।
मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा