फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनने वाली हैं ये टीवी अभिनेत्री, तीन महीने पहले लॉकडाउन में की थी शादी

Fri, 14 Aug 2020 12:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 14 Aug 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Puja Banerjee and Kunal Verma will be become parents soon after court marriage
पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी के फैंस के लिए खुश खबरी है। वह जल्द मां बनने वाली हैं। पूजा बनर्जी ने इस साल अप्रैल में छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता कुणाल वर्मा से शादी थी। यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने पहले बच्चे के लिए पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा काफी उत्साहित हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दी है। 

Puja Banerjee and Kunal Verma will be become parents soon after court marriage
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए पूजा बनर्जी ने कहा, 'कुणाल और मैं हमारे जीवन के इस नए और खूबसूरत पल को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं इस वक्त काफी खुश हूं और अपने निजी समय का आनंद ले रही हूं। अप्रैल से मैं अपने अपार्टमेंट से बाहर नहीं गई हूं।' पूजा बनर्जी ने पति कुणाल के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम करीब एक दशक से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शादी के बाद वह बहुत अलग हैं। वह काफी सपोर्ट और प्यार करते हैं। जब वह बॉयफ्रेंड थे तब से ज्यादा अब मेरा ख्याल रखते हैं।' 

Puja Banerjee and Kunal Verma will be become parents soon after court marriage
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

पूजा बनर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड कुणाल वर्मा से लॉकडाउन के बीच शादी की है। कुणाल और पूजा ने कोर्ट मैरिज की थी। ऐसे में अब पूजा ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद वह पारंपरिक तरीके से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'शादी को लेकर हमारे बहुत सारे प्लान थे लेकिन कोरोना की महामारी ने सबकुछ बदल दिया। यहां तक कि मेरी मां कोलकाता में रहती हैं वह भी हमारी कोर्ट मैरिज में शामिल नहीं हो सकी थीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Puja Banerjee and Kunal Verma will be become parents soon after court marriage
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

पूजा बनर्जी ने आगे कहा, 'बच्चे के आने के बाद मैं कुणाल के साथ फेरे लेना चाहती हूं। उम्मीद करती हूं कि तब मेरी मां इसमें शामिल हो सकेंगी।' दरअसल पूजा और कुणाल अपनी शादी की कई दिनों से तैयारी कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें कोर्ट मैरिज करनी पड़ गई। अपनी कोर्ट मैरिज के दौरान पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने एक नेकी का भी काम किया है। जिसकी वजह से दोनों की खूब तारीफ हुई।

विज्ञापन
Puja Banerjee and Kunal Verma will be become parents soon after court marriage
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा शादी के लिए जुटाए पैंसों से कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की आर्थिक मदद की थी। इस बात की जानकारी पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और कुणाल की एक तस्वीर साझा की है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी के लिए जमा किए गए पैसों से आर्थिक सहायता की है। तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह तस्वीर पिछले साल की दुर्गा पूजा के सिंदूर खेला की है। आज (15 अप्रैल) को हमारी शादी होनी थी, लेकिन स्थिति ऐसी है कि हमने अपनी सारी रस्में रद्द कर दीं। हालांकि हमने एक महीने पहले ही शादी रजिस्टर करा ली थी। परिवार वालों और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से हम अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। हमें आपकी शुभकामनाएं चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed