{"_id":"5a3907d14f1c1b686a8baaf7","slug":"poultry-farm-luxury-budget-task-in-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: अर्शी की इस चीज के पीछे भिड़ा पूरा परिवार, एक-दूजे पर चढ़े मारने के लिए ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: अर्शी की इस चीज के पीछे भिड़ा पूरा परिवार, एक-दूजे पर चढ़े मारने के लिए
Tue, 19 Dec 2017 06:16 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
amarujala.com-written by: अरविंद
Updated Tue, 19 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 के घर में अगला कैप्टन बनने के लिए घरवालों को एक अनोखा टास्क दिया गया। इस टास्क में घरवाले एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। दरअसल, टास्क में अंडा बचाने पर ये घमासान मचा हुआ है....
2 of 5
Bigg Boss 11
दरअसल, 19 नवंबर के शो यानि की आज घरवालों को 'पोल्ट्री फार्म टास्क' दिया जाएगा जिसके तहत गार्डन एरिया में लगी एक मुर्गी एक सोने का अंडा देगी। साथ ही उस अंडे पर एक कंटेस्टेंट का फोटो भी लगा आएगा। लेकिन शर्त ये है कि कंटेस्टेंट को अपना अंडा स्विमिंग पुल में गेरने से बचाना होगा। यदि किसी कंटेस्टेंट का अंडा पुल में गया तो वे कैप्टेनसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा।
3 of 5
Bigg Boss 11
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि घर में कौन किसके अंडे को बचाता है क्योंकि विकास बिल्कुल भी नहीं चाहते कि हिना खान घर में कैप्टन बने। वहीं, पुनीश भी अपने अंडे को बचाने की पूरी कोशिश करते दिखे यहां तक कि उन्होंने ये धमकी भी दे डाली अगर किसी ने उनके अंडे को छुआ तो वे सबके अंडे फोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bigg Boss 11
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि घर में 'नाइटी गर्ल' अर्शी खान के अंडे को लेकर घर में सबसे बड़ा बवाल मचा। क्योंकि अर्शी के अंडे को लेकर सभी कंटेस्टेंट एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। बता दें कि घर में अब केवल आठ कंटेस्टेंट ही बचे हैं। पिछले वीकेंड का वार में हितेन को घर से बेघर होना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 11
सोचने वाली बात ये है कि घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट कह जाने वाले लव त्यागी ने सबको चौंका दिया है। वे वोटों की गिनती में दूसरे नंबर पर चल रह हैं। बता दें कि बिग बॉस के रूल को तोड़ते हुए हिना को छोड़कर सभी घरवाले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।