आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं । ये सारा किस्सा 'इंडियन आइडल 11' के सेट से शुरू हुआ था । सेट पर दोनों के पैरेंट्स शगुन के साथ शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे । तब दोनों के परिवार ने मिलकर 14 फरवरी शादी की डेट फिक्स की थी । इस डेट पर शो के जज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया ने भी सहमति जताई थी । अब आदित्य और नेहा की शादी हो गई है । जिसका वीडियो सामने आया है ।
आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की हुई शादी, जयमाल पहनाते वीडियो आ गया सामने!
नेहा और आदित्य की शादी 'इंडियन आइडल 11' के सेट पर ही हुई । इस दौरान नेहा पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं । वहीं आदित्य क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे । जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि शो के जज स्टेज पर आते हैं । मंडप सजता है । सारे कंटेस्टेंट बराती बनते हैं । नेहा और आदित्य के लिए जयमाल लाया जाता है ।
बता दें कि आदित्य और नेहा कक्कड़ की शादी में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया भी पहुंची थीं। उन्होंने शो में सरप्राइज विजिट किया । वो आदित्य और नेहा के लिए गिफ्ट लेकर भी पहुंची थीं । सोनिया की सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं । ये एपिसोड अब 14 फरवरी को टेलिकास्ट होगा । जिसमें दर्शक नेहा और आदित्य की शादी होते हुए देखेंगे । बता दें कि यह सारा खेल 'इंडियन आइडल 11' की टीआरपी को भुनाने के लिए रचा गया।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Aditya (@_nehaaditya_) on
नेहा और आदित्य की शादी का खेल रचने के बाद से शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है । हर एपिसोड में कोई ना कोई रस्म होती दिखी । वहीं नेहा और आदित्य एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आए । दोनों की शादी सच में नहीं हुई है । हालांकि आदित्य और नेहा के फैंस शादी की इन खबरों को सच मानने लगे थे । जिन पर आदित्य के पिता उदित नारायण ने सफाई भी दी थी ।
View this post on Instagram
A post shared by Himesh Fans (@himeshfans) on