एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 बंद होने के बाद सीरियल के कुछ एक्टर्स जहां दूसरे काम में बिजी हो गए हैं तो कुछ छुटियां मनाने निकल पड़े हैं। नागिन बनीं सुरभि ज्योति इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं और खूबसूरत वादियों का आनंद ले रही हैं।
'नागिन 3' के बंद होते ही छुट्टियों पर निकलीं टीवी की ये एक्ट्रेस, स्विट्जरलैंड से शेयर की तस्वीरें
सुरभि लगातार सोशल मीडिया पर स्विटजरलैंड से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसमें सुरभि ज्यूरिख में सड़क पर खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ओल्ड, यूरोपियन चार्म' इस दौरान उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ पैंट्स पहने हैं।
That old, European charm ☀ @visitzurich @myswitzerlandin #inLOVEwithSWITZERLAND
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti) on
वहीं एक अन्य तस्वीर में सुरभि किसी झील के किनारे दिख रही हैं। काम से समय निकालकर सुरभि हर एक पल को एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुरभि अभी छुट्टियों के मूड में हैं।
एक तस्वीर में सुरभि झूले पर बैठी हैं और आराम फरमा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमेशा मेरी खुशियों की जगह।' सुरभि ने इस दौरान व्हाइट लॉन्ग टॉप के साथ जैकेट कैरी किया।
ऐसी खबरें थीं कि सुरभि ज्योति और नागिन 3 में माहिर का रोल करने वाले पर्ल पुरी के बीच अफेयर है। जब इस बारे में पर्ल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हम दोनों के बीच रोमांस जैसा कुछ नहीं है। सुरभि मेरी को-स्टार हैं और अच्छी दोस्त भी। बस कुछ और नहीं।'