जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश सकते में आ गया था। इधर टीवी और फिल्म जगत के सितारे भी इस हमले को कायरतापूर्ण बता रहे थे। तो वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू भी हमले पर विवादित बयान देकर फंस गए थे। अब टीवी एक्ट्रेस और मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कलाकार मुनमुन दत्ता भी घेरे में आ गई हैं।
2 of 5
munmun dutta
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट के जरिए एक्ट्रेस के हवाले से यह लिखा गया कि 'पाकिस्तान ने हमला कर दिया तो क्या हुआ, क्योंकि हमारे देश का काम ही देशवासियों की सेवा करना है और इसमें उनपर हमला हुआ तो कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि हमारे जवान फौज में इसलिए तो जाते हैं।'
3 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
इसके बाद से मुनमुन के इस फर्जी अकाउंट पर उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स घेर रहे हैं और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें देशद्रोही तक करार कर डाला है। वहीं, एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि यह बयान उनका नहीं है। उन्होंने कहा 'मुझसे बिना पूछे मेरा नाम का इस्तेमाल किया गया है।' अब एक्ट्रेस ने इस मामले में पुलिस की मदद लेने की बात कही है।
4 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
अभिनेत्री ने एक ट्वीट पर यह भी लिखा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी भद्दी हरकत कोई कैसे कर सकता है। उनका कहना है कि उनके नाम पर बेवजह सनसनी फैलाई जा रही है और गलत खबर को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि वह इस पर पुलिस से सख्त कार्रवाई करवाएंगी।
5 of 5
भारत का जैश और पाकिस्तान को जवाब
- फोटो : अमर उजाला
आखिर में बता दें कि मंगलवार तड़के 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर बमबारी की और आतंक के दस्ते ध्वस्त कर डाले। इस पर पूरा देश गर्व कर रहा है और इसे पुलवामा हमले का करारा जवाब करार दे रहा है और वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी ट्वीट के जरिए इस पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं।