{"_id":"5e71f9798ebc3ea4da34894f","slug":"meri-aashiqui-tumse-hi-actress-smriti-khanna-flaunts-her-9-months-baby-bump-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरी आशिकी तुमसे ही' की अभिनेत्री जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'मेरी आशिकी तुमसे ही' की अभिनेत्री जल्द बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 18 Mar 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति खन्ना
- फोटो : Social Media
Link Copied
टेलीविजन सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से चर्चाओं में आई अभिनेत्री स्मृति खन्ना जल्द ही मां बनने जा रही हैं। स्मृति खन्ना की प्रेग्नेंसी को नौ महीने का समय हो गया है। अब वो कभी भी अपने बच्चे को इस दुनिया में ला सकती हैं। इसे लेकर स्मृति खुद भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। स्मृति ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है।
2 of 5
Smriti Khanna
- फोटो : Instagram
स्मृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। इसकी बानगी उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। स्मृति सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से स्मृति ने बताया है कि उनका नौवां महीना चल रहा है। और वो अपने बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
3 of 5
Smriti Khanna baby shower
- फोटो : Instagram
स्मृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीर साझा की हैं। तस्वीरों में स्मृति बेहद खुश नजर आ रही हैं। स्मृति इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीर के साथ स्मृति ने कैप्शन में लिखा है, 'हाई गोलू'। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि ये उनका नौवां महीना चल रहा है। जिसे वो बेहद एन्ज्वॉय कर रही हैं।
बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले स्मृति की गोद भराई की रस्म हुई थी। इस रस्म में फिल्म और टेलीविजन से जुड़ी कई हस्तियां पहुंची थीं। स्मृति की गोद भराई की रस्म में अभिनेत्री ईशा देओल भी अपने पति भरत तख्तानी के साथ पहुंची थीं। गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। गोद भराई में भी स्मृति ऑफ व्हाइट रंग के वन पीस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। स्मृति इस दौरान भी काफी खुश नजर आईं।
गौरतलब है कि स्मृति खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में इट्स कॉम्प्लिकेटेड शो के साथ की थी। जिसके बाद वो मेरी आशिकी तुम से ही, नादानियां, ये है आशिकी, सीआईडी, बालिका वधू जैसे टीवी सीरियलिस में भी नजर आईं। स्मृति को आखिरी बार टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में देखा गया था। ये सीरियल 2017 में आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।