फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसे-पैसे की मोहताज हो चुकी टीवी एक्ट्रेस ने 17 साल की बेटी का कत्ल कर आत्महत्या की

Sat, 10 Aug 2019 08:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 10 Aug 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Marathi Tv actress Pradnya Parkar commits suicide and kills 17 year old daughter
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter - फोटो : twitter

मुंबई से एक बुरी खबर आई है। 40 साल की मराठी अभिनेत्री ने बेटी को मौत के घाट उतारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस मराठी टीवी अभिनेत्री का नाम प्रदन्या पारकर (Pradnya Parkar) है। प्रदन्या के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें अभिनेत्री ने खुद इस बात को कबूला है।

Marathi Tv actress Pradnya Parkar commits suicide and kills 17 year old daughter
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter - फोटो : twitter

मराठी अभिनेत्री प्रदन्या पारकर महज 40 साल की थीं। वहीं उनकी बेटी श्रुति 17 साल की थीं। श्रुति मुंबई के ठाणे में पढ़ती थीं। कहा जा रहा है कि जिस वक्त अभिनेत्री ने इस घटना को अंजाम दिया उनके पति जिम में थे। शुक्रवार (9 अगस्त) की सुबह जब उनके पति जिम से वापस आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। 

Marathi Tv actress Pradnya Parkar commits suicide and kills 17 year old daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

प्रदन्या का शव पंखे से लटका हुआ था तो वहीं बेटी का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रदन्या ने बेटी का गला दबाया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रदन्या पारकर आर्थिक परेशानी से गुजर रही थीं और लंबे वक्त से उन्हें कोई भी एक्टिंग का काम नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marathi Tv actress Pradnya Parkar commits suicide and kills 17 year old daughter
demo pic - फोटो : file photo

खबर तो यह भी है कि प्रदन्या को पति के अफेयर को लेकर शक भी था। प्रदन्या ने कुछ वक्त तक टीवी सीरियल में काम किया। इसके साथ ही फिल्मों में भी काम किया है जो रिलीज नहीं हो पाईं। पड़ोसियों के मुताबिक प्रदन्या के पास कई महीनों से कोई काम नहीं था। 

विज्ञापन
Marathi Tv actress Pradnya Parkar commits suicide and kills 17 year old daughter
mumbai police letter to cm - फोटो : file photo

ठाणे के कलवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक इस पूरी घटना के पीछे आर्थिक परेशानी ही सामने आई है। सुसाइड नोट में अभिनेत्री ने पूरी घटना की जिम्मेदारी खुद ली है और किसी पर भी इल्जाम नहीं लगाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed