बिग बॉस 13 में कल यानी शनिवार को मधुरिमा तुली घर से बाहर हो गईं । मधुरिमा इससे पहले टीवी सीरियल 'चंद्रकांता' में नजर आई थीं । इसके बाद वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के साथ रियलिटी शो 'नच बलिये' में भी दिखीं। जब मधुरिमा बिग बॉस के घर में आईं तो विशाल के साथ उनके इतने झगड़े हुए कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया ।
2 of 5
madhurima tuli
- फोटो : social media
मधुरिमा ने दो दिन पहले ही विशाल को पैन से पीटा था । मधु इस बात से नाराज थीं कि विशाल ने उन पर पानी डाला था । इस घटना के बाद दोनों को एक छोटी जेल में बंद कर दिया गया था । वहीं जब वीकेंड के वार में सलमान खान आए तो उन्होंने विशाल और मधुरिमा को समझाया । साथ ही मधुरिमा को घर से बाहर भेज दिया ।
3 of 5
madhurima tuli
- फोटो : social media
अब मधुरिमा का इंटरव्यू सामने आ गया है । मधुरिमा ने बताया कि विशाल लगातार उन्हें उकसाते थे । इस वजह से वो अपने आपको रोक नहीं पाती थीं । मधुरिमा ने कहा, 'मुझे अफसोस है कि मैंने उस इंसान को मारा जिसे मैं बहुत ज्यादा प्यार करती थी । अगर वो ऐसा ना करतीं तो बिग बॉस के गेम में बनी रह सकती थीं ।'
4 of 5
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya
- फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा, 'इससे पहले उसने भी मुझे मारा है लेकिन इस बार मैंने रिएक्ट किया । बिग बॉस में जाकर ये साफ हो गया कि अब हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है ।' मधुरिमा ने बाकी कंटेस्टेंट के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा कि शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता काफी सच्चा है ।
5 of 5
Madhurima Tuli
- फोटो : twitter
वहीं शेफाली और माहिरा के बारे में मधुरिमा ने कहा कि उन दोनों के पास से मुझे अच्छी वाइब्स नहीं आती थीं । दोनों ही मुझे उल्टा जवाब देती थीं । इस वजह से मधुरिमा ने उन दोनों से दूरी बना ली थी । आसिम के बारे में मधुरिमा ने कहा, 'अब वो काफी शांत हो गए हैं । अब उन्हें गेम समझ आ गया है इसलिए वो एंजॉय कर रहे हैं ।' मधुरिमा ने घर के सभी सदस्यों की तारीफ की ।
Bigg Boss 13: शहनाज के पिता पर भड़कीं हिमांशी, बोलीं- अपनी बेटी को समझाएं कि...